स्कूली बालिकाओं से छेड़छाड़ केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी मनीष मीणा को दबोचा, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Last Updated:October 14, 2026, 19:26 IST
Dausa School Girls Harassment Case: दौसा में स्कूली बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने छठी गिरफ्तारी करते हुए मुख्य आरोपी मनीष मीणा को गिरफ्तार किया है. आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद राहुवास पुलिस उसे घटनास्थल की तस्दीक कराने के लिए लेकर पहुंची. इस कार्रवाई को मामले की जांच में अहम कदम माना जा रहा है. पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच से जुड़े अन्य विवरणों का इंतजार है.
ख़बरें फटाफट
स्कूली बालिकाओं से छेड़छाड़ मामले में छठी गिरफ्तारी
दौसा: दौसा जिले से स्कूली बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बहुचर्चित और सनसनीखेज इस मामले में पुलिस ने कई महीनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनीष मीणा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल छह आरोपियों को पुलिस कानून के शिकंजे में ले चुकी है, जिससे इलाके में न्याय की उम्मीद ब बंधी है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना लगभग तीन साल पहले की है, लेकिन इसका एक आपत्तिजनक वीडियो बीते 16 अगस्त को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा था कि एक खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग स्कूली बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ कर रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो पब्लिक हुआ, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू.
घिनौनी हरकत का वीडियो रिकॉर्ड मुख्य आरोपी मनीष मीणा की धरपकड़ के बाद राहुवास थाना पुलिस उसे लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां क्राइम सीन की बारीकी से जांच की गई. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में पूर्व में भी कार्रवाई करते हुए दीपक मीणा, कालूराम मीणा, धर्मराज मीणा और रोशन मीणा सहित अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया था कि वीडियो में दो मुख्य लोग बालिकाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे, जबकि एक अन्य आरोपी अपने मोबाइल से इस पूरी घिनौनी हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया.
नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी मनीष मीणा कोई आम अपराधी नहीं है. इस पर पूर्व में भी एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे अपराध में शामिल होने का आरोप है, जिसके चलते वह पहले भी जेल की हवा खा चुका है. जमानत पर बाहर आने के बाद उसने इस प्रकार की एक और शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया.
सूचना के आधार पर जाल बिछाकर मुख्य आरोपी को दबोचाइस पूरे मामले की जानकारी देते हुए राहुवास थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की सूचना के आधार पर जाल बिछाकर मुख्य आरोपी को दबोचा है. एसएचओ ने साफ किया कि वायरल वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल अन्य चेहरों की पहचान को लेकर पुलिस सख्ती से काम कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे. पुलिस जल्द ही इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट पेश करेगी ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
October 14, 2026, 19:26 IST



