2 बड़ी हीरोइन ने रिजेक्ट की फिल्म, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर निकली फुस्स, फिर भी जीत ले गई 2 नेशनल अवॉर्ड

Last Updated:May 10, 2026, 22:07 IST
बॉलीवुड की इकलौती फिल्म जो फ्लॉप होकर भी 12 अवॉर्ड जीत ले गई थी. फिल्म को 2 बड़ी एक्ट्रेस ने भी रिजेक्ट किया था. एक नई नवेली एक्ट्रेस के लिए तो ये वरदान साबित हुई थी. फिल्म के गाने आज भी लोग पसंद करते हैं.
नई दिल्ली. साल 1999 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को कई एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट किया. फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप साबित हुई. फिर भी फिल्म को 2 नेशनल अवॉर्ड मिले थे.
वो फिल्म कोई और नहीं साल 1998 में आई शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ है. इस फिल्म में उस दौर की नई नवेली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी नजर आई थीं. प्रीति के लिए ये फिल्म वरदान साबित हुई थी.
मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को उस साल 2 नेशनल अवॉर्ड और 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे. मनीषा कोइराला तो फिल्म के लिए पहली पसंद भी नहीं थी, बल्कि फिल्म में पहले काजोल और रानी मुखर्जी को कास्ट किया जा रहा था.
Add as Preferred Source on Google
शाहरुख खान की ये फिल्म उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. फिर भी इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे. फिल्म IMDb रेटिंग भी 7.5 है. आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं.
boxofficeindia.com के मुताबिक, 11 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. फिर भी फिल्म को बेस्ट ऑडियोग्राफी और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी की लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था.
इतना ही नहीं शाहरुख , मनीषा की इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड समेत 12 अवॉर्ड मिले. मणि रत्नम को इस फिल्म के लिए बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड से नवाजा गया था.
आज यह बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्मों में से एक है. प्रीति जिंटा ने तो इसी फिल्म से डेब्यू किया था. इनके अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को भी पहचान इसी फिल्म के गाने ‘छैय्या छैय्या’ से मिली थी.
बता दें कि यूं तो इस फिल्म के सारे गाने हिट हैं, लेकिन सुहागरात पर बने एक गाने की चर्चा आज भी होती है. वो गाना है जीया जले नेनो तले धुआ उठे. इस गाने का 1 भी शब्द भद्दा नहीं है. सालों बाद भी लोगों के सिर से इस गाने का खुमार नहीं उतरा है.पहली बार गाने के लिए ‘लता मंगेशकर’ और ‘एआर रहमान’ ने साथ गाया था. गुलजार का लिखा ये गाना ब्लॉकबस्टर हिट हुआ था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



