Rajasthan

राजस्थान में आग उगल रहा मौसम! बाड़मेर में पारा 46.8°C पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Last Updated:May 11, 2026, 06:12 IST

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है. 10 मई को राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 46.8°C दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ा. वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39.2°C रिकॉर्ड हुआ. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन परेशान रहे. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर और बढ़ सकता है, हालांकि कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश राहत दे सकती है. शाम के समय राज्य में आर्द्रता 10% से 30% के बीच दर्ज की गई.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान में आग उगल रहा मौसम! बाड़मेर में पारा 46.8°C पार,  IMD का अलर्ट जारीZoomराजस्थान आज का मौसम (सांकेतिक फोटो)

Rajasthan Weather News: राजस्थान में गर्मी लगातार अपना रुप बदल रही है. 10 मई को राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 46.8°C दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है, हालांकि कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश राहत भी दे सकती है.

राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.2°C रिकॉर्ड किया गया. पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी हुई. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में जयपुर में आसमान साफ रहेगा और तापमान 38°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है. राज्य में शाम 5:30 बजे तक औसत आर्द्रता 10% से 30% के बीच दर्ज की गई, जिससे वातावरण और अधिक शुष्क बना रहा.

11 और 12 मई को बदल सकता है मौसममौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. बीकानेर, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना बनी है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारीमौसम विभाग ने 11 मई से 14 मई तक के लिए अलग-अलग जिलों में चेतावनी जारी की है. झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और जयपुर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी जिलों में भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तापमान 47°C तक पहुंचने की आशंका है.

अगले दिनों में और बढ़ेगा तापमान विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 5 से 6 दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव और उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रह सकती है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के संकेत हैं.किसानों के लिए खास सलाहमौसम विभाग ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खुले आसमान में रखी कटी हुई फसलें और मंडियों में रखा अनाज अचानक बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हो सकता है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अनाज और फसलों को सुरक्षित स्थान पर ढककर रखें ताकि नुकसान न हो.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj