Entertainment

‘प्रेग्नेंट हैं?’ बॉडीकॉन गाउन में सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी को लेकर शुरू हुई ऑनलाइन चर्चा

Last Updated:May 11, 2026, 17:23 IST

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं. एक्टिंग के साथ ही फैंस उनके लुक के भी दीवाने हैं. सोनाक्षी अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल,सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. इस दौरान वे बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं, अब उनके फैंस उनकी तस्वीरों को देखते हुए एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा करने लगे हैं.

बॉडीकॉन गाउन में सोनाक्षी सिन्हा का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस, ग्रेस और ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है.खूबसूरत मेकअप और एलिगेंट स्टाइल के साथ सोनाक्षी ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है. लेकिन इसी पोस्ट के बाद से उनके प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा शुरु हो गई है. चलिए दिखाते हैं उनकी खूबसूरत फोटोज… (फोटो साभारःInstagram @aslisona)

सोनाक्षी एक्टिंग ही नहीं फैशन में भी काफी आगे हैं. उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी यूनिक है. इंटरनेट पर वायरल फोटोज में सोनाक्षी व्हाइट कलर की बॉडीकॉन गाउन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. जिसमें वे बला की खूबसूरत दिख रही हैं. (फोटो साभारःInstagram @aslisona)

गर्मियों के मौसम में इस तरह के रंग दिखने में तो अच्छे लगते ही हैं, साथ ही आरामदायक भी होते हैं. सोनाक्षी ने जो व्हाइट गाउन पहना है वह उनपर काफी सूट कर रहा है.बॉलीवुड की दबंग गर्ल के मेकअप की बात करें तो उन्होंने इस ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप किया है,जो एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा है. ऐसे गाउन पर इस मिनिमल मेकअप काफी सूट करता है,सोनाक्षी ने भी इसी को ध्यान में रखकर मेकअप किया है, जिससे वो स्टाइलिश और क्लासी दिख रही हैं.(फोटो साभारःInstagram @aslisona)

Add as Preferred Source on Google

इस आउटफिट के साथ सोनाक्षी ने बालों में ओपेन वेवी हेयरस्टाइल बनाई है,जो उनपर काफी सूट कर रहा है. वहीं हाथों में एक्ट्रेस ने ड्रेस के मैचिंग का नेलआर्ट कराया है,जो काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है.अपने स्टाइलिश लुक के साथ सोनाक्षी ने बेहद ही ग्लैमरस अंदाज फोटो शूट्स भी करवाए हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस एक से एक यूनिक और एस्थेटिक पोज देती दिखाई दे रही हैं.                               (फोटो साभारःInstagram @aslisona)

सोनाक्षी की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.एक फेमस कंटेंट क्रिएटर ने लिखा- हेलो.. स्कूज मी मैम, पहले से ही हर जगह बहुत गर्मी है, लेकिन मेरा मतलब है… ये लिखकर उन्होंने फायर वाली इमोजी बनाई है. एक यूजन ने लिखा हॉट, दूसरे ने लिखा, बेशक स्टनिंग. इसी तरह लोग उनकी फोटोज पर काफी प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभारःInstagram @aslisona)

एक्ट्रेस की फोटो पर उनके पति जहीर इकबाल ने भी कमेंट किया है. अपनी लेडी लव की पोस्ट पर जहीर ने फायर इमोजी कमेंट की है. उसके बाद उन्होंने दुबारा कमेंट में लिखा-तुममें कुछ खास बात है. (फोटो साभारःInstagram @aslisona)

बता दें कि सोनाक्षी का ये ग्लैमरस लुक तो हर किसी को पसंद आ रहा है, लेकिन इसी पोस्ट के बाद से इंटरनेट पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. उनकी फोटो पर एक फैन ने लिखा- ये प्रेग्नेंट हैं, इसी के बाद से उनके प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि इस पर सोनाक्षी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक नहीं आया है. फिलहाल एक्ट्रेस अपने काम के साथ मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं. (फोटो साभारःInstagram @aslisona)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj