Entertainment

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री ने बनाया बड़ा प्लान, लीड रोल निभाएंगे कार्तिक आर्यन?

Last Updated:October 28, 2026, 23:38 IST

कार्तिक आर्यन के हाथ अब एक और बड़ी फिल्म लगी है. खबरों की मानें तो वह जल्द ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार करने वाले हैं. फिल्म का नाम है, ‘ऑपरेशन सिंदूर’. रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक इस फिल्म पर फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं. इससे पहले वह अपनी मौजूदा फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग पूरी करेंगे.

ख़बरें फटाफट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री ने बनाया बड़ा प्लानZoomकार्तिक आर्यन के पास हैं कई प्रोजेक्ट

नई दिल्ली. बॉलीवुड के टॉप स्टार कार्तिक आर्यन जल्द ही विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नजर आने वाले हैं. खबर है कि इस फिल्म में उनका रोल भी काफी दमदार है. फिल्म का नाम भारत के उस सैन्य अभियान पर रखा गया है, जिसे अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अंजाम दिया गया था.इस घटना में उस वक्त 26 लोगों की जान चली गई थी. अब इसी घटना पर फिल्म बन रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं.

पहलगाम में हुई इस हमे के जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की थी. पहले खबर था कि इस फिल्म के लिए वरुण धवन को अप्रोच किया जा रहा है. लेकिन अब Variety India की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म में ये रोल कार्तिक आर्यन निभा सकते हैं.

‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग बाद शुरू होगा काम

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साल 2015 में यमन में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन राहत’ पर आधारित है. यानी ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दोनों फिल्मों में कार्तिक वास्तविक घटनाओं और सैन्य अभियानों से जुड़ी कहानियों में नजर आने वाले हैं. कार्तिक आर्यन के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं. इसके अलावा उनकी ‘नागजिला’ फरवरी 2027 में रिलीज होने वाली है. इस हिसाब से उनकी तीन फिल्में करीब सात महीनों के अंदर रिलीज हो सकती हैं.

‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

कार्तिक आर्यन ने इससे पहले जो फिल्में की उनमें भी एक्टर के काम को काफी पसंद किया गया था. उन्हें फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी.उन्होंने ये अवॉर्ड पाने के बाद एक पोस्ट भी शेयर की थी कि ये किसी सपने के सच होने जैसा है और इस पल को जीने के बाद भी वह उत्साह और घबराहट महसूस कर रहे हैं.

बता दें कि बात अगर उनकी फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की करें तो अगर सच में इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ही नजर आते हैं, तो यह उनके करियर की एक और अहम फिल्म साबित हो सकती है. इसके अलावा फिल्म के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल मेकर्स की ओर से भी इस कास्टिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 28, 2026, 23:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj