मार्बल सिटी किशनगढ़ की देशभर में धूम, जानें कैसे कारोबार से लेकर हैंडीक्राफ्ट तक बनाई खास पहचान

Last Updated:May 11, 2026, 19:37 IST
Rajasthan Marble and Handicraft City: अजमेर जिले का किशनगढ़ देशभर में मार्बल सिटी के नाम से प्रसिद्ध है. यहां स्थित मार्बल मंडी भारत की सबसे बड़ी मंडियों में गिनी जाती है, जहां हर दिन लाखों रुपये का कारोबार होता है. इटालियन मार्बल, ग्रेनाइट, सफेद मार्बल और डिजाइनर स्टोन की कई प्रीमियम वैरायटी यहां उपलब्ध हैं. किशनगढ़ की मंडी से देशभर में मार्बल सप्लाई किया जाता है. मार्बल उद्योग से हजारों व्यापारी और लाखों मजदूर जुड़े हैं. इसके अलावा यहां का मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग भी काफी प्रसिद्ध है, जिसके उत्पाद देशभर में पसंद किए जाते हैं.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित किशनगढ़ की मार्बल मंडी देशभर में अपनी खास पहचान रखती है. इसे भारत की सबसे बड़ी मार्बल मंडियों में गिना जाता है, जहां हर दिन लाखों रुपये का कारोबार होता है. यहां मिलने वाला मार्बल अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, चमकदार फिनिश और विभिन्न डिजाइनों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचता है. घरों, होटलों, मंदिरों, रिसॉर्ट्स और बड़े व्यावसायिक भवनों में उपयोग होने वाला मार्बल बड़ी मात्रा में किशनगढ़ से सप्लाई किया जाता है. यही कारण है कि किशनगढ़ को मार्बल सिटी के नाम से भी जाना जाता है.
किशनगढ़ की मंडी में देश-विदेश से छोटे से लेकर बड़े व्यापारी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. यहां इटालियन मार्बल, ग्रेनाइट, सफेद मार्बल, डिजाइनर स्टोन और कई तरह की प्रीमियम वैरायटी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. कारोबारियों का कहना है कि जो भी व्यक्ति मार्बल व्यापार की शुरुआत करता है, उसका जुड़ाव किसी न किसी रूप में किशनगढ़ से जरूर होता है. यहां हर बजट और जरूरत के अनुसार मार्बल उपलब्ध होने से यह व्यापार का बड़ा केंद्र बन चुका है.
लाखों लोगों को मिल रहा रोजगार
मार्बल उद्योग केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन भी बना हुआ है. किशनगढ़ स्थित एक मार्बल हैंडीक्राफ्ट दुकान के संचालक ने बताया कि मार्बल उद्योग में करीब 25 से 30 हजार व्यापारी किशनगढ़ मार्बल मंडी से जुड़े हैं और लाखों मजदूर यहां काम करते हैं. ट्रांसपोर्ट, कटिंग, पॉलिशिंग, पैकिंग, मजदूरी और मशीन संचालन जैसे कई क्षेत्रों में लोगों को रोजगार मिल रहा है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है.
देशभर में पसंद किए जाते हैं हैंडीक्राफ्ट आइटम
संचालक ने आगे कहा कि किशनगढ़ का मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग भी काफी प्रसिद्ध है. यहां कारीगर अपने हाथों की बारीक नक्काशी से आकर्षक मार्बल आइटम तैयार करते हैं. भगवान की मूर्तियां, सजावटी फव्वारे, टेबल टॉप, फूलदान, शोपीस, मंदिर और डिजाइनर सजावटी सामान देशभर में पसंद किए जाते हैं. इन कलात्मक वस्तुओं में राजस्थान की पारंपरिक कला और शिल्प की झलक दिखाई देती है. समय के साथ किशनगढ़ की मार्बल मंडी आधुनिक तकनीकों से भी जुड़ती जा रही है. नई मशीनों और आधुनिक कटिंग तकनीकों के कारण उत्पादन क्षमता बढ़ी है और गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



