Entertainment

मासूम सी लड़की ने कभी टीवी पर किया राज, 23 साल बाद लगती हैं बेहद खूबसूरत, पहचाना?

Last Updated:May 12, 2026, 05:31 IST

Actress Childhood Photos: फोटो में दिख रही मासूम सी बच्ची आज बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन हैं. उन्होंने 23 साल पहले टीवी शोज में अपनी मासूम हरकतों-शैतानियों से दिल जीता. अब वे बॉलीवुड की लीडिंग लेडी हैं. उन्हें गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘देशमुदुरु’ में लीड रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिला. क्या आपने उन्हें पहचाना?

नई दिल्ली: क्या आप फोटो में दिख रही लड़की को पहचानते हैं? वे दशकों पहले टीवी शोज में नजर आई थीं, आज सिनेमा जगत की लीडिंग लेडी हैं. उन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. 23 साल बाद इस लड़की का लुक बदल गया है. वे अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी मशहूर हैं. वे 9 अगस्त 1991 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में जन्मी थीं. क्या आपने उन्हें पहचाना? (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

एक्ट्रेस के पिता प्रदीप मोटवानी एक बिजनेसमैन हैं और मां मोना मोटवानी एक डर्माटोलॉजिस्ट हैं. हम हंसिका मोटवानी की बात कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक आर्टिस्ट के रूप में की थी. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बच्चों के पसंदीदा शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से मिली. इसके बाद, उन्होंने ‘देश में निकला होगा चांद’ जैसे सीरियल्स में काम किया.<br />(फोटो साभार: Instagram@ihansika)

हंसिका बड़े पर्दे पर पहली बार ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में बच्चों की टोली के एक अहम हिस्से के रूप में नजर आई थीं. महज 15 साल की उम्र में हंसिका ने लीड हीरोइन के तौर पर अपना सफर शुरू किया. 2007 में आई तेलुगु फिल्म ‘देशमुदुरु’ उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

Add as Preferred Source on Google

हंसिका को इस शानदार शुरुआत के लिए साउथ सिनेमा का ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला. उन्होंने इसी साल हिमेश रेशमिया के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘आप का सुरूर’ में भी काम किया था. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

तेलुगु और हिंदी के बाद हंसिका ने कन्नड़ सिनेमा की ओर रुख किया. 2008 में उन्होंने पुनीत राजकुमार के साथ फिल्म ‘बिंदास’ में काम किया, जो उनकी अब तक की एकमात्र कन्नड़ फिल्म है. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

हंसिका ने जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु फिल्म ‘कंट्री’ में दिखाई दीं. शुरुआती फिल्मों की सफलता ने उन्हें साउथ सिनेमा की एक उभरती हुई स्टार बना दिया था. तमिल सिनेमा में हंसिका की एंट्री फिल्म ‘माप्पिल्लई’ से हुई. इसके बाद, उन्होंने ‘एंगेयुम काधल’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

हंसिका ने उसी साल तमिल सुपरस्टार विजय के साथ फिल्म ‘वेलायुधम’ में अभिनय किया, जो एक बड़ी हिट साबित हुई. तमिल दर्शकों ने हंसिका को इतना प्यार दिया कि वे वहां की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हो गईं.(फोटो साभार: Instagram@ihansika)

हंसिका ने आगे चलकर खूब काम किया. ‘ओरु कल ओरु कन्नाडि’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही, जिसने उन्हें एक नई पहचान दी. तेलुगु फिल्म ‘डेनिकैना रेडी’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया. एक्ट्रेस किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@ihansika)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj