राजस्थान में आज शहरी सरकार का फैसला, 5 मेयर, 41 सभापति और 262 अध्यक्ष पद पर होगा चुनाव

Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: राजस्थान में शहरों की सरकार चुनने के लिए सोमवार को निकाय अध्यक्षों के चुनाव का फैसला होगा. प्रदेश के 305 नगर निकायों में 9 और 11 सितंबर को पार्षदों के चुनाव कराए गए थे. इनमें से 32 निकायों में मेयर, सभापति और चेयरमैन का चुनाव निर्विरोध हो चुका है, जबकि जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा. 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना आज होगी.
इनमें उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम के मेयर पद भी शामिल हैं. इसके अलावा 41 नगर परिषदों में सभापति और 262 नगर पालिकाओं में चेयरमैन चुने जाएंगे. चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने पार्षदों को अलग-अलग जगहों पर बाड़ाबंदी में रखा है. वहीं बड़ी संख्या में निर्दलीय पार्षदों की जीत से कई निकायों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है. राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार 32 निकायों में 28 अध्यक्ष भाजपा, दो कांग्रेस और दो भाजपा समर्थित निर्दलीय निर्विरोध चुने गए हैं. भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा की महिला मेयर भी निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं.
पांच निगमों में आज मेयर का चुनाव
उदयपुर में भाजपा के 53, कांग्रेस के 23 और अन्य के 4 पार्षद हैं. यहां भाजपा के पारस सिंघवी और कांग्रेस की डॉ. पूनम कंवर मैदान में हैं. बीकानेर में कांग्रेस के 42, भाजपा के 27 और अन्य के 11 पार्षद हैं. अलवर में भाजपा 28, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 14 पार्षद हैं. पाली में कांग्रेस 29, भाजपा 21 और निर्दलीय 15 हैं. अजमेर में कांग्रेस 37, भाजपा 32 और निर्दलीय 11 पार्षद हैं. जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर का चुनाव 25 सितंबर को होगा. जयपुर में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं. जोधपुर में भाजपा 45, कांग्रेस 44 और 10 निर्दलीय पार्षद हैं. कोटा में भाजपा 57, कांग्रेस 39 और 4 निर्दलीय पार्षद हैं.
September 21, 202607:26 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: करौली की 5 निकायों में आज अध्यक्ष पद के लिए मतदान
नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत करौली जिले की पांच नगरीय निकायों में सोमवार को सभापति और अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. करौली नगर परिषद के अलावा सपोटरा, मंडरायल, टोडाभीम और सूरौठ नगर पालिका में पार्षद अपने-अपने निकाय के मुखिया का चुनाव करेंगे. करौली नगर परिषद में 55 पार्षद मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. वहीं सपोटरा, मंडरायल और सूरौठ नगर पालिकाओं में 20-20 पार्षद तथा टोडाभीम में 35 पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. मतदान के बाद मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे. जिले की हिंडौन नगर परिषद में सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है. अब जिले की बाकी पांच निकायों में होने वाले मतदान पर सभी की नजर है.
September 21, 202607:24 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: करौली में आज तय होगी सभापति की कुर्सी, 55 पार्षद करेंगे मतदान
करौली नगर परिषद के सभापति पद का फैसला सोमवार को मतदान के जरिए होगा. नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा और इसके बाद मतगणना होगी. 55 सदस्यीय परिषद में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का एक और 15 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं. दोनों प्रमुख दल अपने-अपने बोर्ड और सभापति बनाने का दावा कर रहे हैं. चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ाबंदी भी की गई है. कांग्रेस ने सुनील सैनी और भाजपा ने वीरेंद्र शर्मा को सभापति पद के लिए मैदान में उतारा है. अब मतदान के बाद ही साफ होगा कि परिषद की कमान किसके हाथ आएगी.
September 21, 202607:24 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: अलवर में पहली मेयर के लिए आज वोटिंग, दोपहर बाद नतीजा
अलवर नगर निगम की पहली महापौर का फैसला सोमवार को होगा. भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस की कमलेश शर्मा के बीच महापौर पद के लिए मुकाबला है. दोनों दलों ने अपना बोर्ड बनाने और अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया है. मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी. नतीजे करीब 3 बजे तक घोषित होने की संभावना है. मतदान बैलेट पेपर से होगा और इसमें दोनों प्रत्याशियों के साथ नोटा का विकल्प भी रहेगा. जिन निर्वाचित पार्षदों ने अभी शपथ नहीं ली है, उन्हें मतदान से पहले शपथ दिलाई जाएगी. जिले के अन्य नौ निकायों में भी सभापति पद के लिए चुनाव होगा. खेड़ली और गोविंदगढ़ में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है.
September 21, 202607:23 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव से पहले निर्दलीयों की एंट्री
हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सोमवार सुबह ट्रेन से कई निर्दलीय पार्षद हनुमानगढ़ पहुंचे. विधायक गणेशराज बंसल के समर्थक पार्षद पूर्व सभापति सुमित रिणवा के नेतृत्व में हनुमानगढ़ जंक्शन पहुंचे. इसके बाद सभापति चुनाव को लेकर गतिविधियां और तेज हो गईं. पार्षदों की ओर से हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद धक्केशाही किए जाने के आरोप लगाए गए हैं. कुछ पार्षदों ने वोटिंग से वंचित किए जाने की आशंका भी जताई है. चुनाव के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी नजर रहेगी. निर्दलीय पार्षदों की भूमिका को देखते हुए सभापति पद के चुनाव में इनकी मौजूदगी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
September 21, 202607:23 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: अजमेर में मेयर की कुर्सी का फैसला आज, निर्दलीय होंगे अहम
अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में महापौर पद के लिए सोमवार को मतदान होगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली प्रक्रिया के बाद मतगणना शुरू होगी. अजमेर नगर निगम में किसी भी प्रमुख दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है. कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं. ऐसे में निर्दलीय पार्षद महापौर चुनाव में अहम भूमिका में रहेंगे. कांग्रेस का दावा है कि पांच निर्दलीय पार्षद उसके साथ हैं, वहीं भाजपा भी अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही है. चुनाव को देखते हुए निगम कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और बाहरी लोगों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी. कांग्रेस प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाती रही है.
September 21, 202607:20 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: निर्दलीयों ने बढ़ाया निकाय चुनाव का गणित, कई जगह मुकाबला दिलचस्प
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में निर्दलीय पार्षद जीतकर आए हैं. इसके चलते कई निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव का गणित सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों तक सीमित नहीं है. सोमवार को 273 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना होगी. इनमें पांच नगर निगम, 41 नगर परिषद और 262 नगर पालिकाएं शामिल हैं. चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी की है. कई निर्दलीय और बागी पार्षदों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिशें हुई हैं. जयपुर, जोधपुर और कोटा में चुनाव 25 सितंबर को होगा, जबकि बाकी जगहों पर आज ही अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ होगी.
September 21, 202607:19 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: जयपुर-जोधपुर-कोटा में 25 सितंबर को मेयर चुनाव, दोबारा मतदान बना वजह
राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों में मेयर पद का फैसला सोमवार को नहीं होगा. जयपुर, जोधपुर और कोटा में कुछ वार्डों में दोबारा मतदान कराए जाने के कारण मेयर चुनाव की तारीख 25 सितंबर तय की गई है. जयपुर के 150 वार्डों में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं. यहां भाजपा ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता मावर को प्रत्याशी बनाया है. जोधपुर में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44 और 10 निर्दलीय पार्षद हैं. कोटा में भाजपा 57, कांग्रेस 39 और चार निर्दलीय पार्षद हैं. तीनों निगमों में 25 सितंबर को अध्यक्ष पद का फैसला होगा.
September 21, 202607:17 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: 32 निकायों में निर्विरोध अध्यक्ष, भाजपा के खाते में 28 पद
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में 32 जगह अध्यक्ष पद का चुनाव बिना मतदान के ही तय हो चुका है. राज्य निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इनमें 28 निकायों में भाजपा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि दो पद कांग्रेस और दो भाजपा समर्थित निर्दलीयों के खाते में गए हैं. भरतपुर और भीलवाड़ा नगर निगम में भी मेयर का चुनाव निर्विरोध हुआ है. दोनों जगह महिला मेयर चुनी गई हैं. भरतपुर में अनुराधा और भीलवाड़ा में जसवंत कंवर निर्विरोध मेयर बनी हैं. इसके अलावा कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में भी सभापति और चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है.
September 21, 202607:17 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: पांच नगर निगमों में आज मेयर का फैसला, उदयपुर से अजमेर तक मुकाबला
राजस्थान के पांच नगर निगमों में सोमवार को मेयर पद के लिए चुनाव होगा. उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर में पार्षद अपने मेयर का चुनाव करेंगे. उदयपुर के 80 वार्डों में भाजपा के 53, कांग्रेस के 23 और अन्य के चार पार्षद हैं. यहां भाजपा ने पारस सिंघवी और कांग्रेस ने डॉ. पूनम कंवर को उम्मीदवार बनाया है. बीकानेर में कांग्रेस के 42, भाजपा के 27 और अन्य के 11 पार्षद हैं. अलवर में भाजपा 28, कांग्रेस 23 और 14 निर्दलीय हैं. पाली में कांग्रेस 29, भाजपा 21 और 15 निर्दलीय हैं. अजमेर में कांग्रेस 37, भाजपा 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं.
September 21, 202607:16 IST
Rajasthan Nagar Nikya Chunav Live: 273 निकायों में आज अध्यक्षों का फैसला, मेयर से चेयरमैन तक होगा चुनाव
राजस्थान में शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया आज एक अहम पड़ाव पर पहुंचेगी. प्रदेश के 305 नगर निकायों में 9 और 11 सितंबर को पार्षदों के चुनाव हुए थे. अब 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना होगी. इनमें पांच नगर निगमों के मेयर, 41 नगर परिषदों के सभापति और 262 नगर पालिकाओं के चेयरमैन चुने जाएंगे. 32 निकायों में अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. वहीं जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान के चलते वहां अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा.



