भीलवाड़ा बीमा फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़! मौत के सौदागरों की कहानी, सुनें एसपी की जुबानी

होमवीडियोराजस्थान
भीलवाड़ा बीमा फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़! मौत के सौदागरों की कहानी, सुनें एसपी की जुबानी
भीलवाड़ा बीमा फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़! मौत के सौदागरों की कहानी, सुनें एसपी की जुबानी
Rajasthan insurance Murder Ganga Case: भीलवाड़ा पुलिस ने गुजरात से लेकर राजस्थान तक फैले एक बड़े बीमा गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर रूप से बीमार और जिंदा लोगों की मौत को सड़क हादसा दिखाकर लाखों रुपए का बीमा क्लेम उठाने का खेल कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच के लिए स्पेशल टीम व साइबर सेल को लगाया गया है. जांच में सामने आया है कि गिरोह पहले गंभीर मरीजों की पहचान करता था और उनके परिजनों को लालच देकर करोड़ों का बीमा करवाता था. बीमा गुजरात में कराया जाता और बाद में पीड़ितों को राजस्थान लाकर उनकी मौत को एक्सीडेंटल डेथ बताकर क्लेम उठाया जाता था. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान मिले संदिग्ध तथ्यों के बाद मामला खुला. मृतक के बेटे देवांश ने आरोप लगाया कि उसके पिता को करंट देकर हत्या की गई और हादसा दिखाने की कोशिश हुई. वहीं डॉक्टर रोहित सेहरावत ने बताया कि शरीर पर जलने के निशान और धुएं जैसे कालापन से मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और गुजरात कनेक्शन की जांच कर रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




