जयपुर में त्योहारों और निकाय चुनावों को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, गोविंद देवजी-मोती डूंगरी मंदिर के पास रूट डायवर्जन

Last Updated:August 30, 2026, 10:58 IST
Jaipur Traffic police on alert for festivals: जयपुर में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और निकाय चुनावों के मद्देनजर यातायात पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) प्रदीप मोहन शर्मा ने अधिकारियों को मुस्तैदी के निर्देश दिए हैं. गोविंद देवजी, मोती डूंगरी, इस्कॉन और अक्षरधाम मंदिर के आसपास रूट डायवर्जन और अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. कलेक्ट्रेट क्षेत्र में नामांकन के दौरान विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. जाम से निपटने के लिए क्रेन और अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में त्योहारों और निकाय चुनावों को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: प्रमुख मंदिरों के पास रूट डायवर्जन, पार्किंग के विशेष इंतजाम
Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी त्योहारों और निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के पावन पर्वों पर शहर के प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए व्यापक योजना बनाई गई है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) प्रदीप मोहन शर्मा ने यातायात अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.
त्योहारों के दौरान शहर के प्रसिद्ध और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए गोविंद देवजी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और अक्षरधाम मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी. भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन किया जाएगा. इसके साथ ही वाहनों की सही तरीके से खड़ी करने के लिए अस्थायी पार्किंग जोन बनाए जा रहे हैं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
निकाय चुनावों के दौरान कलेक्ट्रेट पर विशेष इंतजामत्योहारों के साथ-साथ निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर भी यातायात पुलिस ने ठोस रणनीति तैयार की है. नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम रहेंगे. आवश्यकता अनुसार कलेक्ट्रेट मार्ग पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा. पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट आने वाले सभी नागरिकों और अभ्यर्थियों से अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने की अपील की है.
क्विक रिस्पॉन्स टीम और अतिरिक्त पुलिस बल तैनातशहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई के लिए क्रेन और अतिरिक्त पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी. अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और यातायात को निर्बाध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 10:58 IST



