Rajasthan

हैदराबाद का ये चमकता गार्डन रात होते ही बन जाता है ड्रीमलैंड, लोग बोले- आंखों पर यकीन नहीं हुआ

Last Updated:May 13, 2026, 15:30 IST

Best Tourist Place In Hyderabad: हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में म्यूजिकल ग्लो गार्डन और हॉलिडे कार्निवल गर्मियों में बड़ा आकर्षण, 7 जून तक स्ट्रीट परफॉर्मेंस और कार्निवल परेड जारी. अगर आप भी इस गर्मी की शाम को संगीत, रोशनी और पानी की फुहारों के बीच यादगार बनाना चाहते हैं, तो रामोजी फिल्म सिटी का यह हॉलिडे कार्निवल आपके लिए खास अनुभव साबित हो सकता है.

हैदराबाद. गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हैदराबाद के लोग और पर्यटक ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां वे परिवार के साथ सुकून भरी शाम बिता सकें. ऐसे में हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर स्थित रामोजी फिल्म सिटी इन दिनों अपनी रंगीन रोशनी और संगीत भरे माहौल के कारण लोगों को खास आकर्षित कर रही है. इस साल यहां बना भव्य म्यूजिकल ग्लो गार्डन सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है, जिसने अपनी चमक और खूबसूरती से हर उम्र के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है.

शहर के मुख्य इलाके से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित यह गार्डन साल 2024 से ही अपनी अलग पहचान बना चुका है. सूर्यास्त के बाद पूरा इलाका किसी ड्रीमलैंड जैसा दिखाई देता है. यहां खूबसूरती से तैयार की गई चमकती तितलियां, फूलों की आकृतियां और जगमगाते मेहराब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. सबसे खास यहां के म्यूजिकल फाउंटेन और एलईडी डिस्प्ले हैं, जो बैकग्राउंड में बजते मधुर संगीत की ताल पर लगातार रंग और डिजाइन बदलते रहते हैं.

युवाओं के बीच बना आकर्षण का केंद्र

डिजिटल दौर में यह जगह इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हो चुकी है. युवाओं और कपल्स के बीच यहां की तस्वीरें और रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं. रोशनी से सजा यह पूरा माहौल फोटोग्राफी के लिए एकदम खास माना जा रहा है. वहीं बच्चों के लिए यह किसी परीकथा जैसी दुनिया से कम नहीं है, जहां वे घंटों तक इन रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच खेलते और घूमते नजर आते हैं.

रामोजी फिल्म सिटी में इस समय हॉलिडे कार्निवल का आयोजन भी किया जा रहा है, जो 7 जून तक चलेगा. सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस कार्निवल में स्ट्रीट परफॉर्मेंस, ग्रैंड कार्निवल परेड और डीजे ऑन व्हील्स जैसे कई आकर्षण शामिल किए गए हैं. दिनभर फिल्म सेट और थीम वाली सड़कों की सैर करने के बाद पर्यटक शाम को इस ग्लो गार्डन की रोशनी के बीच अपनी यात्रा का आनंद लेते हैं.

टिकट में शामिल है पूरा अनुभव

यह पूरा अनुभव विशेष प्रवेश पैकेज का हिस्सा है. सप्ताह के दिनों में सामान्य टिकट की कीमत बड़ों के लिए करीब 1,550 रुपये से शुरू होती है. इस टिकट में फिल्म सिटी टूर के साथ-साथ शाम के इन कार्यक्रमों का आनंद भी शामिल है.

अगर आप भी इस गर्मी की शाम को संगीत, रोशनी और पानी की फुहारों के बीच यादगार बनाना चाहते हैं, तो रामोजी फिल्म सिटी का यह हॉलिडे कार्निवल आपके लिए खास अनुभव साबित हो सकता है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Hyderabad,Hyderabad,Telangana

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj