Rajasthan

धर्म परिवर्तन के दबाव से नाबालिग स्टूडेंट ने दी जान, खतना तक करवा दिया गया! हिल उठा टोंक

Last Updated:May 14, 2026, 15:18 IST

Tonk News : राजस्थान के टोंक से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग स्टूडेंट ने अपनी जान दे दी. मृतक की मां का आरोप है कि उसे समुदाय विशेष की एक लड़की ने फंसा रखा था. उस पर धर्म परिवर्तन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था. यहां तक कि उसके बेटे का खतना तक कर दिया गया था. मृतक की मां के सनसनीखेज आरोपों के बाद पुलिस इस केस में एक-एक कदम फूंक-फूंककर रख रही है.धर्म परिवर्तन के दबाव से नाबालिग स्टूडेंट ने दी जान, खतना तक करवा दिया गया! Zoomमृतक की मां ने लड़की के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

टोंक. राजस्थान के टोंक में धर्म परिवर्तन के दबाव में सुसाइड करने का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोतवाली थाना इलाके के महावीर नगर में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय नाबालिग छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में मृतक की मां दीपिका गुर्जर ने बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. परिजनों का आरोप है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और छात्र पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था. इससे तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. केस की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और मोबाइल टीमों को मौके पर बुलाया गया. उन्होंने कमरे से कई महत्वपूर्ण सबूत और छात्र का मोबाइल फोन जब्त किया है. छात्र के शव को फंदे से उतारकर सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

धर्म परिवर्तन के मानसिक दबाव का आरोप
टोंक शहर के महावीर नगर में किराए के मकान में रहने वाली दीपिका गुर्जर ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है. उसने अपनी रिपोर्ट में सीधे तौर पर धर्म परिवर्तन के मानसिक दबाव का आरोप लगाया है. मृतक की मां ने बेटे का खतना करने का भी गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शुरुआती साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं. पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग के साथ-साथ इस एंगल से भी खंगाल रही है कि क्या छात्र को वाकई ब्लैकमेल या प्रताड़ित किया जा रहा था.

मां का दावा- लड़की ने ही उसे प्रपोज किया थामृतक की मां दीपिका का कहना है कि वह दो साल से कुछ लड़कों के साथ रहता था. वह ट्यूशन जाता था. वहां एक लड़की ने ही उसे प्रपोज किया था. इसके सारे सबूत बेटे के मोबाइल में है. मां ने बताया कि वह लड़की से उसे डराती धमकाती थी. लड़की के परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड है. लड़की के डर से उसने एक बार पहले भी सुसाइड का प्रयास किया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल चैट और कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी. थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि छात्र का कल ही रिजल्ट आया था. वह एक लड़की के भी संपर्क में था. पुलिस सभी एंगल से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Tonk,Tonk,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj