Rajasthan

भीषण गर्मी में मजदूर का देसी जुगाड़ वायरल, सिर पर बना ली चलती-फिरती छांव, लोग कर रहे तारीफ

Last Updated:May 14, 2026, 18:21 IST

Sun Protection Labour Viral indigenous jugaad: राजस्थान में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के बीच मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तेज धूप में घंटों काम करने वाले मजदूरों ने इससे बचने के लिए एक अनोखा देसी जुगाड़ अपनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मजदूर सिर पर कागज के गत्ते से बना फ्रेम लगाकर चलते-फिरते छांव तैयार करते नजर आ रहे हैं. यह कम खर्च वाला उपाय धूप से राहत देने में मददगार साबित हो रहा है. लोग मजदूरों की मेहनत और उनकी समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. ऐसे हालात में सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग को झेलनी पड़ रही है, क्योंकि उन्हें रोजी-रोटी कमाने के लिए तेज धूप में घंटों काम करना पड़ता है. निर्माण कार्य, सड़क निर्माण और अन्य मेहनत वाले कामों में लगे मजदूरों के लिए यह गर्मी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है.

इसी बीच मजदूरों का एक अनोखा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. दरअसल, मजदूरों ने गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए बेहद आसान लेकिन असरदार तरीका अपनाया है. इस देसी जुगाड़ में मजदूर अपने सिर के ऊपर कागज के गत्ते से बना एक फ्रेम लगाकर चलते-फिरते छांव तैयार कर रहे हैं. यह फ्रेम इस तरह बनाया गया है कि धूप सीधे सिर पर नहीं पड़ती और काम करते समय कुछ राहत महसूस होती है.

कम खर्च में आप भी कर सकते हैं तैयार

खास बात यह है कि यह तरीका बेहद कम खर्च वाला और आसानी से तैयार होने वाला है, जिसे मजदूर अपने काम के दौरान बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर पा रहे हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह देसी उपाय मजदूरों के लिए राहत का साधन बन गया है. खासकर खुले मैदान, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे काम करने वाले मजदूर इसे काफी उपयोगी बता रहे हैं. उनका कहना है कि लंबे समय तक धूप में काम करने से सिर गर्म हो जाता है और चक्कर आने जैसी समस्या होने लगती है, लेकिन इस जुगाड़ से कुछ हद तक राहत मिल रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जुगाड़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को देखकर लोग मजदूरों की मेहनत और उनकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे जरूरत से निकला शानदार समाधान बता रहे हैं. भीषण गर्मी में जहां हर कोई बचाव के उपाय तलाश रहा है, वहीं मजदूरों का यह देसी जुगाड़ यह साबित करता है कि कठिन परिस्थितियों में भी लोग अपने अनुभव और समझदारी से नया रास्ता निकाल लेते हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj