टीआरपी लिस्ट में हिला अनुपमा का सिंहासन, नंबर-1 पर इस नए शो ने किया कब्जा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को झटका

Last Updated:May 14, 2026, 18:19 IST
टीवी की दुनिया में इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. जहां लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपनी जगह से खिसकर नीचे आ गए हैं. वहीं दूसरी तरफ एक नए शो ने जबरदस्त ट्विस्ट और दमदार कहानी से नंबर-1 पर अपनी जगह बना ली है.
नई दिल्ली. टीवी की ऑडियंस को हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है. बार्क इंडिया की वीक 18 की रिपोर्ट में इस बार कुछ बदलाव देखने को मिले हैं. बार्क इंडिया से अब साल 2026 के 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं. फैंस जानने के लिए बेकरार है कि उनका पसंदीदा शो किस नंबर पर काबिज हैं.
नंबर 1 पर है, ‘वसुधा’. जी टीवी पर आने वाले इस शो वसुधा ने लोगों का दिल जीत लिया है. ये शो इस सप्ताह पहले नंबर पर है. गांव की लड़की और अमीर बिजनेसमैन की प्रेम कहानी पर आधारित ये शो लोगों के दिलों पर राज कर दिया है. शो को 2.0 रेटिंग मिली है.
दूसरे नंबर पर है, ‘गंगा माई की बेटियां’. सरगुन मेहता के प्रोडक्शन में बना ये शो दूसरे नंबर पर काबिज है. शो को इस हफ्ते 1.7 रेटिंग मिली है. ये शो भी लोगों के दिलों में जगह बना रहा है.
Add as Preferred Source on Google
एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस बार अपनी जगह से हट चुका है. स्मृति ईरानी के इस शो की रैंकिंग में इस बार गिरावट देखी जा रही है. शो पहले नंबर से हटकर सीधा तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. रेटिंग 1.7 है.
पॉपुलर शो तुम से तुम तक इस बार चौथे नंबर पर है. इस शो ने अनुपमा जैसे बड़े शो को पछाड़कर ऊपर जगह बना ली है. शो की रेटिंग 1.6 है.
टीवी के चहीते शो अनुपमा को तो इस बार बड़ा झटका लगा है. रुपाली गांगुली का ये पॉपुलर शो जो हमे्शा नंबर 1 पर बना रहता है. इस बार ये शो पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. कभी ये शो लोगों को दिलों पर राज करता था. आज शो की रेटिंग 1.5 है.
‘लाफ्टर शेफ 3’ ने इस बार लंबी छलांग लगाई है. कॉमेडी और कुकिंग के मिक्सचर वाले इस शो ने फिर से दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है. भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का शो इस बार छठे स्थान पर है. वहीं नागिन 7 अब बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. इस हफ्ते शो सातवें स्थान पर है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है आठवें नंबर पर काबिज है. शो को इस बार 1.4 रेटिंग मिली है. वहीं दूसरी ओर टीवी का पॉपुलर शो उड़ने की आशा इस बार नौवां नंबर पर पहुंच गया है. शो की रेटिंग 1.4 है. शो आज अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.वहीं एकता कपूर का शो स्पिन-ऑफ शो क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, इस बार टीआरपी लिस्ट में शामिल हो चुका है.1.4 रेटिंग के साथ यह शो दसवें नंबर पर है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



