राजस्थान में महिला सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, डिकॉय ऑपरेशन में 140 मनचले गिरफ्तार

Last Updated:May 14, 2026, 20:50 IST
Rajasthan Police Decoy Operation: राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर राज्यव्यापी डिकॉय ऑपरेशन चलाया जिसमें कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे ड्रेस में कार्रवाई की. अभियान का उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था. इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर तुरंत कार्रवाई की गई और प्रदेशभर में 140 मनचलों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया. आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर राज्यव्यापी डिकॉय ऑपरेशन चलाया
जयपुर. महिला सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर बड़ा और सख्त अभियान चलाया है. प्रदेशभर में चलाए गए इस विशेष ‘डिकॉय ऑपरेशन’ के तहत मनचलों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की गई. इस पूरे अभियान में ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ की भूमिका अहम रही, जिसने सादे ड्रेस में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के जरिए मौके पर ही मनचलों को रंगे हाथों पकड़ा.
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना था. इसके लिए विशेष रणनीति के तहत महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया, जिन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और जैसे ही किसी ने छेड़छाड़ या अशोभनीय व्यवहार किया, तुरंत कार्रवाई की गई.
140 मनचलों को किया गया गिरफ्तार
इस अभियान के दौरान प्रदेशभर में कुल 140 मनचलों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया. कई जगहों पर ऐसे मामले सामने आए जहां आरोपी लंबे समय से महिलाओं को परेशान कर रहे थे और खुद को पुलिस कार्रवाई से बचा रहे थे, लेकिन इस बार वे पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सके. आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ लगातार सक्रिय है और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.
डिकॉय ऑपरेशन आगे भी रहेगा जारी
उन्होंने कहा कि इस तरह के डिकॉय ऑपरेशन आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से न केवल मनचलों में डर का माहौल बना है बल्कि आम लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी तेज किए जाएंगे और किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



