कंट्रोवर्सी या कमाई की नई ट्रिक? सौरव जोशी के एक क्लिप से अवंतिका भट्ट के ‘कैरेक्टर’ पर उठे सवाल, वायरल वीडियो

Last Updated:May 14, 2026, 19:23 IST
मशहूर व्लॉगर सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीब विवाद का सामना कर रही हैं. व्लॉग की एक वायरल क्लिप में अवंतिका को सौरव के पास आते ही अपना फोन छिपाते देखा जा सकता है. उसमें कुछ ‘आर्काइव्ड चैट्स’ दिखने पर नेटिजेन्स उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं. जहां एक तरफ लोग उन पर ‘चीटिंग’ का आरोप लगा रहे हैं, वहीं सौरव के फैंस उनके बचाव में खड़े हैं. कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यह सब ‘व्यूज’ और सुर्खियां बटोरने की सोची-समझी रणनीति हो सकती है.
ख़बरें फटाफट
सौरव जोशी इंडिया के मशहूर यूट्यूब हैं. (फोटो साभार: YouTube/sourav joshiVideograb)
नई दिल्ली: सौरव जोशी इंडिया के नंबर वन व्लॉगर हैं. वे इन दिनों एक अजीब से विवाद की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, सौरव ने हमेशा की तरह एक नॉर्मल व्लॉग डाला था, मगर नेटिजेंस ने उसमें से कुछ ऐसा निकाल लिया कि देखते ही देखते बवाल मच गया. अब इंटरनेट पर लोग सौरव की पत्नी अवंतिका भट्ट के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं. व्लॉग की एक छोटी सी क्लिप वायरल होते ही लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे हैं. वे अवंतिका के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं. वे पूछ रहे हैं कि क्या अवंतिका सौरव को ‘चीट’ कर रही हैं? अवंतिका के कैरेक्टर पर सवाल उठे, तो सौरव के फैंस काफी भड़क गए.
सौरव जोशी के व्लॉग का एक हिस्सा जब जूम करके सोशल मीडिया पर परोसा जाने लगा, तो अवंतिका भट्ट चर्चा में आ गईं. क्लिप में नेटिजेंस ने नोटिस किया कि अवंतिका के फोन में 4 आर्काइव्ड चैट्स दिख रही थीं. जैसे ही सौरव कैमरा लेकर उनके पास आए, अवंतिका ने झटके से फोन दूसरी तरफ घुमा लिया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया की ‘पंचायत’ बैठ गई और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अगर कुछ गलत नहीं है तो फोन क्यों छिपाया? इस छोटी सी हरकत पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि दाल में कुछ तो काला है.
‘भाभी’ के बचाव में सौरव जोशी के फैंस अवंतिका पर विवाद ने नेटिजंस को दो हिस्सों में बांट दिया है. एक तरफ वो लोग हैं जो अवंतिका को शक की निगाह से देख रहे हैं और मजे ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ सौरव के सच्चे फैंस अपनी ‘भाभी’ के बचाव में ढाल बनकर खड़े हो गए हैं. फैंस का कहना है कि इंटरनेट की दुनिया बहुत निर्दयी है, यहां किसी की पर्सनल लाइफ का तमाशा बनाने में देर नहीं लगती. एक सपोर्टर ने तो यहां तक लिखा कि आर्काइव्ड चैट्स होना कोई क्राइम नहीं है और किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठाना बहुत आसान है, लेकिन उसके पीछे की सच्चाई कोई नहीं जानता.



