चूरू पुलिस और पंजाब के बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां, मच गया हड़कंप

होमताजा खबरक्राइम
चूरू पुलिस और पंजाब के बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोली
Last Updated:May 14, 2026, 13:09 IST
Churu News: चूरू रतनगढ़ में पूर्व पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की. बाद में पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी. पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ. इस मामले में एक बदमाश अनमोल घायल हो गया. उसका साथी रोहित हिरासत में ले लिया गया है. यह मामला रोहित गोदारा गैंग और पंजाब कनेक्शन से जुड़ा हो सकता है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.चूरू पुलिस और पंजाब के बदमाशों के बीच मुठभेड़
चूरू. चूरू जिले के रतनगढ़ में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. वार्ड नंबर 21 में निवर्तमान पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर को निशाना बनाकर बदमाशों ने एक दर्जन से ज्यादा फायर किए. गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया कि बदमाशों ने मकान के मुख्य दरवाजे को निशाना बनाकर फायरिंग की और फिर वहां से फरार हो गए. फायरिंग की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू किए और आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी.
भागते बदमाशों का पुलिस ने किया पीछाफायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले, लेकिन पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी. इसके बाद चूरू के तारानगर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि डीएसटी और एजीटीएफ की टीमें लगातार बदमाशों का पीछा कर रही थीं. पीछा करते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. पहले घायल बदमाश का नाम रोहित बताया गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी पहचान अनमोल के रूप में की. घायल बदमाश को गंभीर हालत में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरे बदमाश रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायलइस मुठभेड़ में पुलिस टीम के दो जवान भी घायल हुए हैं. डीएसटी के पुष्पेंद्र सिंह और अजय कुमार को चोटें आई हैं. दोनों का इलाज भी राजकीय भरतिया अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है. अधिकारियों का कहना है कि अगर समय रहते नाकाबंदी नहीं की जाती तो आरोपी फरार हो सकते थे.
पंजाब कनेक्शन और गैंग से जुड़े होने की आशंकापुलिस की शुरुआती जांच में दोनों बदमाश पंजाब के बताए जा रहे हैं. साथ ही यह भी सामने आया है कि दोनों का संबंध रोहित गोदारा गैंग से हो सकता है. हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है. घटना के बाद चूरू एसपी निश्चय प्रसाद खुद अस्पताल पहुंचे और दोनों बदमाशों से पूछताछ की. उनके साथ डीएसपी सुनील झाझरिया भी मौजूद रहे.
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्षद के घर पर फायरिंग क्यों की गई और इसके पीछे असली मकसद क्या था. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि बदमाशों को स्थानीय स्तर पर किसी की मदद मिली थी या नहीं.
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षारतनगढ़ में फायरिंग और उसके बाद हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है. कई जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इलाके में लोगों के बीच डर और चर्चा दोनों बने हुए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ चल रही है और पुलिस इस केस से जुड़े हर लिंक को जोड़ने में जुटी हुई है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Churu,Churu,Rajasthan



