राजस्थान में कितने रुपये बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बीकानेर से भरतपुर क्या हैं नए रेट?

Last Updated:May 15, 2026, 12:09 IST
Petrol Diesel Price In Rajasthan: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है. कई शहरों में लोग पेट्रोल पंपों पर टंकियां फुल करवाते नजर आए, वहीं बढ़ते दामों को लेकर आम आदमी के बीच चिंता और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं. कई जिलों में पेट्रोल के दाम 110 रुपए तक पहुंच गए हैं. जानें राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, श्रीगंगानगर एवं अन्य जिलों में पेट्रोल और डीजल के क्या रेट हैं. राजस्थान में पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट भाव
Petrol-Diesel Rate In Rajasthan. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान की सड़कों और पेट्रोल पंपों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है. राजस्थान में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़ गए हैं. कई शहरों में सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी. लोग टंकियां फुल करवाते नजर आए. कई लोगों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही थी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील की थी. अब दाम बढ़ने के बाद उस अपील की चर्चा फिर शुरू हो गई है. लोकल स्तर पर लोगों से बात करने पर मिला-जुला माहौल देखने को मिला. कुछ लोगों ने कहा कि वैश्विक हालात की वजह से यह जरूरी कदम है, जबकि कई लोग इसे बढ़ती महंगाई की नई शुरुआत मान रहे हैं. खासकर रोज गाड़ी चलाने वाले और छोटे कारोबार करने वाले लोग ज्यादा परेशान नजर आए.
राजस्थान के कई जिलों में बढ़े दाम, कहीं 110 के करीब पहुंचा पेट्रोलराजस्थान में पेट्रोल करीब 3.25 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है. वहीं डीजल के दाम में करीब 3.02 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी जयपुर में पेट्रोल करीब 108.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 94.2 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है.
जिलेवार जानें पेट्रोल-डीजल के वर्तमान रेट
क्र.सं.जिले का नाम पेट्रोल रेट (In Rs)डीजल रेट (In Rs)1जयपुर108.994.22जोधपुर108.993.93उदयपुर109.093.84भरतपुर108.593.45बीकानेर109.4593.746हनुमानगढ़109.4894.767श्रीगंगानगर109.4494.738अजमेर107.692.859झुंझुनूं109.494.7
10कोटा107.5092.79
किस जिले में मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोलअगर जिलों की तुलना करें तो फिलहाल भरतपुर में पेट्रोल सबसे सस्ता दिखाई दे रहा है, जबकि बीकानेर, श्रीगंगानगर और झुंझुनूं जैसे जिलों में पेट्रोल सबसे महंगे स्तर के करीब पहुंच चुका है. राजस्थान में बढ़ते दामों ने अब आम आदमी की रसोई से लेकर सफर तक की चिंता बढ़ा दी है.
बढ़े दामों का इन चीजों पर पड़ेगा सीधा असरलोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल महंगा होने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा. सब्जी, दूध, राशन और रोजमर्रा के सामान की ढुलाई भी महंगी हो सकती है. कई लोगों ने कहा कि अगर मध्य पूर्व के हालात और बिगड़े तो आने वाले दिनों में और दबाव बढ़ सकता है. हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मुश्किल समय में देश को साथ खड़ा रहना चाहिए.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



