Health

Tips To get rid of mosquito| worlds deadliest animal: मच्छर भगाने के असरदार उपाय

Last Updated:May 15, 2026, 21:32 IST

National Dengue Day 2026: मच्छर के काटने से हर साल लाखों मौत होती हैं. डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली सबसे कॉमन और जानलेवा बीमारी है. इसलिए हर साल 16 मई को नेशनल डेंगू डे के रूप में मनाया जाता है, जिससे लोगों में जागरूकता फैलायी जा सके. इसी कड़ी में मच्छर से बचाव के 5 जरूरी उपायों को यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

न सांप, न कुत्ता, ये छोटा कीट है इंसानों का जानी दुश्मन, इन 5 उपायों करें बचावZoom

दुनिया में एक से बड़े एक आदमखोर खुंखार जानवर हैं. कोई एक बार में साबूत निगलने की क्षमता रखता है, तो कोई एक नाखून से दो हिस्सों में चीर देने की ताकत. लेकिन फिर भी दुनिया के सबसे जानलेवा जानवर की लिस्ट में टॉप पर इनका नामोनिशान नहीं दिखता है. आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि वर्ल्ड के डेडलिस्ट एनिमल का खिताब मच्छर के पास है.

CDC के अनुसार, मच्छर किसी भी अन्य जीव की तुलना में मनुष्यों को अधिक पीड़ा पहुंचाते हैं. विश्व स्तर पर हर साल दस लाख से अधिक लोग मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से मरते हैं. इसमें में डेंगू, वेस्ट नाइल, ज़िका, चिकनगुनिया, मलेरिया और लिम्फैटिक फाइलेरियासिस जैसी बीमारियां शामिल है. ऐसे में नेशनल डेंगू डे के मौके पर यहां हम आपको ऐसे 5 उपाय बता रहे हैं, जो आपको इनसे बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

मच्छरों भगाने के असरदार उपाय

घर के आसपास पानी जमा न होने देंमच्छर साफ और गंदे दोनों तरह के रुके हुए पानी में पनपते हैं. ऐसे में कूलर, गमले, बाल्टी और टायर जैसी जगहों पर पानी जमा न होने दें. समय-समय पर इन्हें साफ करते रहें.

खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएंघर में मच्छरों को आने से रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाएं. इससे हवा भी आती रहेगी और मच्छर भी अंदर नहीं आएंगे.

मच्छर भगाने वाले पौधे लगाएंतुलसी, लैवेंडर, पुदीना और सिट्रोनेला जैसे पौधों की खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. इन्हें घर की बालकनी या खिड़की के पास लगाया जा सकता है.

रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करेंसोते समय मच्छरदानी लगाना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है. इससे बिना किसी केमिकल के मच्छरों से बचाव होता है.

घर की नियमित सफाई करेंघर के कोनों, पर्दों और फर्नीचर के पीछे धूल और गंदगी जमा न होने दें. साफ-सफाई रखने से मच्छरों के छिपने की जगह कम हो जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj