Madhuri Dixit Movies, Web Series Jio Hotstar: जियो हॉटस्टार पर देखिए माधुरी दीक्षित की 3 फिल्में-सीरीज, 1 मूवी में कॉमेडी की भरमार

Last Updated:May 16, 2026, 13:26 IST
अगर आप माधुरी दीक्षित के फैन हैं, तो जियोहॉटस्टार पर मौजूद उनकी फिल्में और सीरीज वीकेंड मजेदार बना देंगी. उनकी फिल्में और सीरीज में मनोरंजन का पूरा डोज है. जहां एक तरफ उनकी एक फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी और जबरदस्त एडवेंचर देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ उनके एक सस्पेंस-थ्रिलर शो की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी. माधुरी के इन अलग-अलग अवतारों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
माधुरी दीक्षित की ओटीटी फिल्में और सीरीज.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने दशकों से अपनी बेमिसाल एक्टिंग और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया है. 90 के दशक से लेकर अबतक उन्होंने बड़े पर्दे पर कई फिल्मों से अपनी धाक जमाई है.अगर आप माधुरी के जबरा फैन हैं और उनकी बेहतरीन अदाकारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर उनकी चुनिंदा फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं माधुरी की उन फिल्मों और सीरीज के बारे में, जिन्हें आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए.
माधुरी दीक्षित की एक्टिंग के लोग कायल हैं. पिछले साल उनकी सीरीज मिसेज देशपांडे रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. वह हर किरदार में जान फूंक देती हैं. माधुरी दीक्षित की कुछ फिल्मों और सीरीज का आप जियो हॉटस्टार पर घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं.
ओटीटी पर देखिए माधुरी दीक्षित की ये फिल्में और सीरीज
मिसेज देशपांडे सीरीज (2025)
माधुरी दीक्षित की ‘मिसेज देशपांडे’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है. मुंबई में हो रही सिलसिलेवार हत्याएं और उनका 25 साल पुराने केस से जुड़ाव कहानी को अतीत और वर्तमान के बीच ले जाता है. इस सीरीज में माधुरी ने जेल में सजा काट रही सीरियल किलर का किरदार निभाया है, जिसे पुलिस अपनी जांच में शामिल है. 6 एपिसोड की यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है.
टोटल धमाल (2019)
साल 2019 में रिलीज हुई ‘टोटल धमाल’ एक फुल एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था. यह मशहूर ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म की कहानी 50 करोड़ रुपये के छिपे हुए खजाने को ढूंढने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाने के लिए सभी किरदार एक-दूसरे से होड़ लगाते हुए अजीबोगरीब मुसीबतों में फंसते हैं. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने करीब 17 साल बाद अनिल कपूर के साथ वापसी की थी. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारों से सजी यह मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की.
टोटल धमाल फिल्म का एक सीन.
लज्जा (2001)
साल 2001 में रिलीज हुई ‘लज्जा’ राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सोशल ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय, शोषण और उनके आत्मसम्मान की लड़ाई को बयां करती है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में माधुरी दीक्षित ने जानकी नाम की एक बेबाक और स्वाभिमानी थिएटर आर्टिस्ट का किरदार निभाया था. रामलीला के मंच पर सीता माता के परित्याग वाले सीन में समाज को आईना दिखाता उनका दमदार डायलॉग और अभिनय आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन सीन्स में गिना जाता है. मनीषा कोइराला, रेखा और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में माधुरी की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



