Rajasthan

बदबू का नरक और खूंखार कुत्तों का डेरा… सीकर के इस सरकारी स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि 50 बच्चों ने एक साथ छोड़ दी पढ़ाई?

Last Updated:May 16, 2026, 13:47 IST

Sikar News: सीकर के खाचरियावास में सेठ रामकुमार धूत सरकारी स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खुले में मृत पशु व कचरा फेंके जाने से भारी गंदगी फैली है. तेज बदबू और आवारा कुत्तों के आतंक से डरकर स्कूल के 50 बच्चों ने अपनी टीसी कटवा ली है. पास ही पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत का स्मारक और खेल मैदान भी है. दोनों ग्राम पंचायतों की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र के खाचरियावास गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच गंदगी का एक ऐसा भयंकर संकट खड़ा हो गया है, जिसने ग्रामीणों की चिंता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. क्षेत्र के सेठ रामकुमार धूत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक पीछे पिछले कई वर्षों से मृत पशु और आसपास के पूरे क्षेत्र का कचरा डाला जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कुली ग्राम पंचायत की ओर से यहाँ लगातार मृत पशु फेंके जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में हर समय तेज और असहनीय दुर्गंध फैल रही है.

हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम बच्चों और शिक्षकों का कक्षाओं में बैठना तक मुश्किल हो गया है. स्कूल परिसर के आसपास हर समय बदबू का माहौल बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, यह समस्या और ज्यादा गंभीर होती जा रही है. मृत पशुओं के मांस के लालच में बड़ी संख्या में खूंखार आवारा कुत्ते वहाँ जमा रहते हैं, जो कई बार स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और राहगीरों को काटने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं. इस डर और असुरक्षा के माहौल के कारण अब तक करीब 50 विद्यार्थियों ने मजबूरी में विद्यालय से अपनी टीसी कटवा ली है, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और स्कूल के नामांकन पर पड़ा है. स्कूल स्टाफ के अनुसार कई बार सफाई कर्मचारियों को यहाँ कचरा डालने से रोका गया, लेकिन वे विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं.

अस्पताल और खेल मैदान भी पास, संक्रमण फैलने का बड़ा खतराग्रामीणों का कहना है कि सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि जिस स्थान पर ये मृत पशु डाले जा रहे हैं, वहाँ से महज 100 मीटर की दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भी स्थित है. ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों और स्थानीय लोगों में गंभीर संक्रमण या महामारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा मामला कुली और खाचरियावास दोनों ग्राम पंचायतों के पूरी तरह संज्ञान में है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई भी ठोस और सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है.

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के स्मारक के पास घोर लापरवाहीइस घोर लापरवाही की हद तो यह है कि इस डंपिंग यार्ड के बिल्कुल पास ही देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरो सिंह शेखावत का भव्य स्मारक भी बना हुआ है. इसके साथ ही बच्चों का खेल मैदान भी इसी जगह के पास स्थित है. लोगों का साफ कहना है कि शिक्षा, खेल, राष्ट्र गौरव और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों के पास इस तरह खुले में मृत पशु और कचरा डालना प्रशासन की आंखें मूंदने जैसा है. ग्रामीण, परेशान अभिभावक और विद्यालय प्रशासन अब जिला प्रशासन से पुरजोर मांग कर रहे हैं कि इस जगह पर तत्काल रोक लगाई जाए और मृत पशुओं के निस्तारण के लिए गांव से दूर कोई अलग स्थान तय कर स्थायी समाधान किया जाए.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj