Entertainment

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, सीने के नीचे उठा दर्द, अब भाईजान ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

Last Updated:September 20, 2026, 05:59 IST

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान अपने अब तक के सबसे खतरनाक मोड में दिखे. उन्होंने इस बार केवल घरवालों की नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर निकम्मे बैठे ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई है. हालांकि, शो के अंत में सलमान खान की तबीयत बिगड़ती दिखी. वैसे अब वो ठीक हैं और उन्होंने आगे की शूटिंग भी की.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, सीने के नीचे दर्द होने से तड़पे भाईजानZoomबिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान की तबीयत बिगड़ गई.

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20′ के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान अपने अब तक के सबसे खतरनाक मोड में दिखे. उन्होंने इस बार केवल घरवालों की नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर बैठे ट्रोलर्स की भी जमकर क्लास लगाई. हालांकि, शो के अंत में सलमान खान की तबीयत बिगड़ती दिखी. वैसे वो ठीक हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है. यह खुलासा खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है.

सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए सलमान खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक बयान जारी किया है. सलमान ने साफ किया कि एडिटेड प्रोमो की वजह से यह गलतफहमी पैदा हुई. उन्होंने लिखा, ऊपर वाले की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है और मुझे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है.’

काजी को सीख देने के लिए किया दर्द का नाटक

सलमान ने कहा कि ‘बिग बॉस’ के प्रोमो की एडिटिंग इस तरह हुई, जिससे लगा कि उन्हें सच में कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई है. भाईजान ने खुलासा किया कि शो में दर्द का नाटक उन्होंने सिर्फ कंटेस्टेंट काजी को सीख देने के लिए किया था. वह काजी को समझाना चाहते थे कि अपनी बीमारी का नाटक करके दूसरों की भावनाओं से खेलना गलत है, क्योंकि घर के बाकी 15 सदस्य काजी के नाटक से अनजान थे और उनके लिए सच में चिंतित थे.

प्रोमो की एडिटिंग की वजह से हुई गलतफहमी 

सलमान ने अपने नोट में लिखा, ‘प्रोमो के कट की वजह से इस पूरे कदम का मकसद ही खत्म हो गया. यह ऐसा लगने लगा जैसे मैं भी वही कर रहा हूं जो काजी ने घर में किया था. दर्द का नाटक सिर्फ काजी को यह अहसास कराने के लिए था कि उसने जो किया वो गलत था.’ सलमान ने आगे कहा कि चैनल ने शो को प्रमोट करने के चक्कर में इसका असली मैसेज ही गायब कर दिया. प्रोमो के इस तरह से पेश किए जाने पर सलमान ने मेकर्स और चैनल की ओर से फैंस से माफी मांगते हुए लिखा, ‘प्रोमो को जिस तरह एडिट किया गया, उसके लिए मुझे खेद है. शायद शो को प्रमोट करने का इनका यही फॉर्मेट है. मैं चैनल की ओर से आप सभी से माफी मांगता हूं.’

सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान ने उन लोगों के बारे में बात की, जो सोशल मीडिया पर बैठकर केवल एक्टर्स का मजाक उड़ाया करते हैं. सलमान खान ने कहा कि अगर वो चाहें तो ऐसे लोगों को पता लगाकर उनके घर तक पर भी पहुंच सकते हैं लेकिन उन्हें ऐसे लोगों से फर्क नहीं पड़ता. एपिसोड में सलमान खान काफी अग्रेसिव हो गए. वह पहले तो घरवालों की हल्की-फुल्की क्लास लगाई. स्काउट को डांट लगाते हुए सलमान ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की कि उन्होंने अपनी बातों के लिए यूट्यूब पर अपने फैंस को क्यों कॉल किया और यहीं से उनका गुस्सा ट्रोल्स पर फूट पड़ा.

क्या सच में बिगड़ी सलमान खान की तबीयत?

एक तरफ सलमान सबकी क्लास लगाते दिख रहे हैं और वहीं बीच-बीच में वह सीने के पास दर्द का इशारा करते हैं. वह बार-बार पानी की बोटल मांगते हैं लेकिन फिर उन्हें दर्द का एहसास होने लगता है. सलमान यंग से जैसे ही कुछ कहने वाले हैं तो सीना पकड़ लेते हैं और वह झुक जाते हैं. आम्रपाली दुबे कहती हैं- बिग बॉस, सलमान सर को मेडिकल रूम में बुलाइए. आखिरकार सलमान वहीं सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं और सीना पकड़कर कराहते दिख रहे हैं. आखिरकार वह खुद कहते हैं- किसी को बुलाओ, डॉक्टर को बुलाओ और इसी के साथ वो जमीन पर ही लेट जाते हैं. मगर अब सलमान खान ने खुद साफ कर दिया कि उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ में यह सब जानबूझकर किया था और उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 20, 2026, 05:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj