Rajasthan

Barmer News: खेत में चिल्लाती रही महिला, लोग घुसते रहे… शिव इलाके में दबंगई का Live Video Viral!

Last Updated:May 16, 2026, 14:52 IST

Barmer Crime News: बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला अपनी जमीन बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. परिवार ने कुछ लोगों पर जबरन कब्जे की कोशिश और हमला करने का आरोप लगाया है.खेत में चिल्लाती रही महिला, लोग घुसते रहे... बाड़मेर में दबंगई का Live VideoZoomबाड़मेर के शिव में मारपीट का वायरल मामला

बाड़मेर. बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इलाके में डर और गुस्से दोनों का माहौल बना दिया है. यहां जमीन विवाद के बीच एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग खुलेआम दबंगई करते दिखाई दे रहे हैं. महिला अपनी जमीन बचाने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन उसके विरोध के बाद हालात अचानक बिगड़ जाते हैं.

जानकारी के अनुसार मामला शिव थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. आरोप है कि कुछ लोग स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ियां लेकर महिला की जमीन पर पहुंचे थे. परिवार का कहना है कि ये लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए थे. जैसे ही महिला ने इसका विरोध किया और उन्हें खेत में घुसने से रोकने लगी, तभी विवाद बढ़ गया.

महिला पर लाठी से हमले का आरोपवायरल वीडियो में महिला साफ कहते हुए सुनाई दे रही है कि जब तक पुलिस नहीं आती तब तक आप खेत में नहीं घुस सकते. इसके बाद महिला गाड़ियों और ट्रैक्टर के सामने खड़ी होने की कोशिश करती है. इसी दौरान वीडियो में देवाराम नाम के युवक पर महिला पर लाठी से हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है. इसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोग भी महिला के परिवार वालों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.

परिवार ने लगाया कब्जे की कोशिश का आरोपमहिला के परिवार का आरोप है कि दबंग लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते थे. परिवार का कहना है कि अगर समय रहते विरोध नहीं किया जाता तो खेत पर कब्जा हो सकता था. घटना के दौरान वहां काफी हंगामा हुआ और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने लगे.

परिवार का कहना है कि महिला को बचाने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामलावीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग खुलेआम हो रही मारपीट को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि जमीन विवाद अब गांवों में बड़े टकराव की वजह बनते जा रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला लगातार पुलिस आने तक इंतजार करने की बात कह रही थी, लेकिन उसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ. इसी बात को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी जल्दी हिंसा तक बात कैसे पहुंच गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन से जुड़े विवादों में प्रशासन को समय रहते हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि ऐसे हालात पैदा न हों. फिलहाल इस घटना का वीडियो इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj