Rajasthan Accident News | प्रदेश में 4 हादसों में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Last Updated:August 30, 2026, 12:31 IST
Rajasthan Accident News: राजस्थान में 4 अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई. बूंदी में नदी में डूबे युवक ओमप्रकाश का शव दूसरे दिन SDRF ने निकाला. धौलपुर के सरमथुरा में पोखर में डूबते किशोर को बचाने के चक्कर में 3 महिलाओं समेत 4 की मौत हो गई. झालावाड़ के सुनेल में कुएं में डूबने से MP निवासी 13 साल के बालक की जान चली गई. वहीं हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में जीप-स्कूटी की भिड़ंत में 6 साल की बच्ची और उसके पिता समेत 3 लोगों की मौत हो गई.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान में 4 अलग-अलग हादसों में 9 की मौत, 6 पानी में डूबे और 3 की सड़क दुर्घटना में गई जान
Jaipur: राजस्थान के चार अलग-अलग जिलों से हादसों की बेहद दर्दनाक खबरें सामने आई हैं. प्रदेश में हुए 4 अलग-अलग हादसों में कुल 9 लोगों की अकाल मौत हो गई. इनमें से बूंदी, धौलपुर और झालावाड़ में पानी में डूबने से 6 लोगों की जान चली गई, जबकि हनुमानगढ़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इन घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में मातम पसरा हुआ है.
बूंदी जिले के इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चांणदा खुर्द गांव में नदी में नहाते समय डूबे युवक ओमप्रकाश का शव दूसरे दिन रेस्कयू अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया. युवक शनिवार को नहाते समय नदी के गहरे पानी में डूब गया था. रविवार को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
धौलपुर: पोखर में किशोर को बचाने के प्रयास में 3 महिलाओं समेत 4 की मौतधौलपुर जिले के सरमथुरा आंगई थाना क्षेत्र अंतर्गत धोध-बिरजा गांव के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. यहां मंदिर दर्शन के लिए आई मोरोली गांव की तीन महिलाएं और एक किशोर पोखर के पास गए थे. इस दौरान अचानक किशोर पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए तीनों महिलाएं भी एक-एक कर पोखर में कूद पड़ीं और चारों गहरे पानी में समा गए. सूचना पर पहुंची आंगई थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला और सरमथुरा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया.
झालावाड़: कुएं में नहाते समय असंतुलित होकर गिरा 13 वर्षीय बालक, मौतझालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के वजीरपुरा गांव में 13 वर्षीय बालक संदीप की कुएं में डूबने से मौत हो गई. मृतक बालक मूल रूप से मध्य प्रदेश के कंवराखेडी गांव का निवासी था और रिश्तेदारी में वजीरपुरा आया हुआ था. कुएं पर नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिर गया. स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शव को कुएं से बाहर निकाला और सुनेल CHC की मोर्चरी में रखवाया.
हनुमानगढ़: जीप और स्कूटी की भीषण टक्कर में पिता-पुत्री समेत 3 की मौतहनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में रावतसर मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना पेश आई. तेज रफ्तार जीप और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार सुनील, 6 वर्षीय मासूम बच्ची परी और उसके पिता राकेश की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राकेश की हनुमानगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद जीप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पीलीबंगा पुलिस जुटी हुई है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 12:31 IST



