World

गोताखोरों की मौत के बाद कोस्ट गार्ड ने गंवाई जान, मालदीव में जानलेवा बनी स्कूबा डाइविंग

मालदीव में 5 इटली के गोताखोरों की मौत हो गई. इसके अलावा उन्हें बचाने गए कोस्ट गार्ड की मौत हो गई. ये गोताखौर वावू एटोल के पास एक स्कूबा डाइव के दौरान लापता हो गए थे, जिसके बाद इनकी मौत की पुष्टि की है. अधिकारियों ने शुक्रवार को एक अंडरग्राउंड रिकवरी ऑपरेशन चलाया था.

मालदीव के अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि एक इंस्ट्रक्टर समेत एक ग्रुप एक गहरी समुद्री गुफा की खोज कर रहा था. उस समय यह दुर्घटना हुई. सतह से करीब 60 मीटर नीचे से एक शव बरामद किया गया है. शेष चार गोताखोरों के अभी भी उसी गुफा के भीतर होने की आशंका थी.

लाशों की तलाश में जुटी टीमें

राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन शरीफ ने कहा, “वह गुफा इतनी गहरी है कि बेहतरीन उपकरणों से लैस गोताखोर भी वहां जाने की कोशिश नहीं करते हैं.”

अधिकारियों ने बताया कि गोताखोर लगभग 50 मीटर की गहराई पर मौजूद एक पानी के नीचे की गुफा प्रणाली में घुसे, लेकिन वे फिर कभी सतह पर वापस नहीं आए. बेनेडेटी का शव बाद में गुफा की एंट्री के पास मिला. यह माना जा रहा है कि बाकी लोग अभी भी गुफा के अंदर ही हैं.

मालदीव के राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन शरीफ के अनुसार, आठ गोताखोरों ने तलाशी अभियान में हिस्सा लिया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा. टीमों ने आगे के बचाव कार्य में मदद के लिए गुफा का एक शुरुआती नक्शा तैयार कर लिया है.

बचाव के दौरा कोस्ट गार्ड की हुई मौत

मालदीव कोस्ट गार्ड के एक गोताखोर, सार्जेंट मेजर मोहम्मद महूदी की शनिवार को वावू एटोल में बचाव अभियान जारी रहने के दौरान जान चली गई. बचाव के दौरान एक विशेषज्ञ गोताखोर बीमार पड़ गया. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बाद में उसकी मृत्यु हो गई.

इटली के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गोताखोर स्पष्ट रूप से लगभग 50 मीटर की गहराई पर गुफाओं की खोज करने का प्रयास कर रहे थे. मंत्रालय ने आगे कहा कि इस त्रासदी की सटीक परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

कौन हैं ये मरने वाले?

मालदीव सरकार ने पीड़ितों की पहचान मोनिका मोंटेफाल्कोने, जियोर्जिया सोमाकल, फेडेरिको गुआल्टिएरी, म्यूरियल ओडेनीनो और जियानलुका बेनेडेटी के रूप में की है. इस ग्रुप ने ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ नाम के एक यॉट पर यात्रा की थी.

पीड़ितों में से कम से कम चार का संबंध जेनोआ यूनिवर्सिटी से था. मोंटेफाल्कोने एक समुद्री जीवविज्ञानी और ‘ट्रॉपिकल मरीन इकोलॉजी एंड अंडरवाटर साइंस’ की प्रोफेसर थीं, जो मालदीव में एक द्वीप निगरानी परियोजना को लीड कर रही थीं. उनकी बेटी जियोर्जिया सोमाकल भी समुद्री एक्टिविटी में रुचि रखती थीं.

31 साल म्यूरियल ओडेनीनो कई वैज्ञानिक प्रकाशनों के साथ एक समुद्री जीवविज्ञानी और इकोलॉजिस्ट थीं. जबकि 31 साल की फेडेरिको गुआल्टिएरी भी समुद्री जीवविज्ञान के स्नातक और प्रमाणित स्कूबा इंस्ट्रक्टर थे. 44 साल की बेनेडेटी ने गोताखोरी में अपना करियर बनाने के लिए मालदीव स्थानांतरित होने से पहले फाइनेंस के क्षेत्र में काम किया था.

मालदीव गोताखोरी सैलानियों के लिए एक लोकप्रिय है. हाल के सालों में कई घातक समुद्री दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, हालांकि इस बड़े पैमाने की घटनाएं दुर्लभ हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj