World

155 KMPH की स्‍पीड से आई मुसीबत, घर-मकान सब उड़ जाएंगे – Hurricane Trudy Category 2 storm 155 kmph wind speed lashed Mexico Pacific coast enormous Des

Last Updated:October 19, 2026, 10:46 IST

Hurricane Trudy 155 KMPH Speed: अल नीनो इस बार काफी मजबूत है. मौसम विज्ञानियों ने इसके कई दुष्‍प्रभाव बताए हैं. अल नीनो की वजह से समंदर की सत‍ह सामान्‍य से काफी गर्म हो जाती है. वेदर एक्‍सपर्ट की मानें तो मौसम में इस बदलाव की वजह से बेहद शक्तिशाली तूफान आने की आशंका भी बढ़ गई है. दक्षिण पूर्व एशिया के साथ ही प्रशांत महासागर से लगते देशों में पिछले 3 से 4 महीनों के दौरान कई शक्तिशाली समुद्री तूफान दस्‍तक दे चुके हैं.155 KMPH की रफ्तार वाली मुसीबत, घर-मकान सब उड़ जाएंगे, दहशत में दुबके लोगZoomमेक्सिको में 155 किलोमीटर की रफ्तार वाले हरिकेन ट्रुडी ने खूब तबाह मचाई है. (फोटो: Reuters)

Hurricane Trudy 155 KMPH Speed: 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली समुद्री तूफान चांपी के तेवर अभी पूरी तरह से नरम भी नहीं पड़े हैं कि एक और समुद्री मुसीबत ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रशांत महासागर के तट पर स्थित मेक्सिको में 155 किलोमीटर की तूफानी रफ्तार से हरिकेन ट्रुडी ने दस्‍तक दे दी है. हवा की प्रचंड स्‍पीड के चलते तटवर्ती इलाकों में स्थित कई मकान उड़ गए. वहीं, भारी से अत्‍यंत भारी बारिश ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है. स्‍थानीय प्रशासन और मौसम विज्ञानियों ने लोगों से अतिरिक्‍त सावधानी बरतने को कहा है.

मेक्सिको के प्रशांत तट के कुछ हिस्सों में हरिकेन ट्रुडी ने भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ दस्तक दी है. अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, कैटेगरी-2 का यह तूफान रविवार को 155 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर रफ्तार वाली हवाओं के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था. हालांकि, इसके धीरे-धीरे मेक्सिको के तट से दूर जाने का अनुमान जताया गया है. हरिकेन सेंटर के मुताबिक, हरिकेन ट्रुडी का केंद्र रविवार शाम तक मेक्सिको के तट के पास रहने की आशंका थी. इसके बाद सोमवार और मंगलवार को इसके कैलिफोर्निया प्रायद्वीप के दक्षिण से गुजरने का अनुमान है. इसके मद्देनजर लास इस्लास मारियास और प्लाया पेरुला से सैन ब्लास के बीच तटीय इलाकों में तूफान की चेतावनी जारी रही.

फ्लड और लैंडस्‍लाइड की आशंका

मेक्सिको की नेवी ने समुद्र में मौजूद नाविकों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है. अधिकारियों ने ऊंची समुद्री लहरों, भारी बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ने, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को लेकर चेतावनी दी है. कोलिमा के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल खतरे का स्तर कम है, लेकिन भारी बारिश से नुकसान हो सकता है. प्रशांत तट के कई हिस्सों में लगातार आए तूफानों के कारण जमीन पहले से ही हर जगह पानी ही पानी है. ऐसे में अतिरिक्त बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका है.

प्रशांत महासागर के तटवर्ती इलाकों में ट्रूडी तूफान का असर व्‍यापक तौर पर देखा जा रहा है. (फोटो: Reuters)

वीकेंड तक हालात के और बिगड़ने का पूर्वानुमान

हरिकेन सेंटर केंद्र के अनुसार, वीकेंड तक हरिकेन ट्रुडी के कारण 10 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. मिचोआकान, कोलिमा और हालिस्को राज्यों के तटीय क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश का आंकड़ा 30 सेंटीमीटर तक पहुंच सकता है. हरिकेन सेंटर ने विशेष रूप से पहाड़ी और ढलान वाले क्षेत्रों में जानलेवा बाढ़ तथा भूस्खलन के खतरे को लेकर आगाह किया है.

गुआम से दूर जा रहा तूफान चांपी

इस बीच, प्रशांत महासागर में आया तूफान चांपी रविवार को गुआम के दक्षिणी सिरे के पास से गुजरने के बाद द्वीप से दूर बढ़ गया. अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, तूफान में 225 किलोमीटर प्रति घंटे की निरंतर रफ्तार से हवाएं चल रही थीं. रविवार दोपहर तक इसका केंद्र गुआम से 418 किलोमीटर पश्चिम में था और यह 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था. अमेरिकी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) ने बताया कि चांपी के रविवार को कमजोर पड़ने, लेकिन सोमवार शाम तक फिर से मजबूत होकर कैटेगरी-5 का तूफान बनने की आशंका है. गुआम, रोता, टिनियन और सायपन के लिए जारी सभी चक्रवात संबंधी निगरानी और चेतावनियां रद्द कर दी गई हैं.

About the AuthorManish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ेंFirst Published :

October 19, 2026, 08:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj