Rajasthan

क्या सच में 22 मई को शादी करेंगे हार्दिक पांड्या? उदयपुर में माहिका शर्मा के साथ वेडिंग को लेकर अटकलें तेज

Last Updated:May 16, 2026, 19:08 IST

Hardik Pandya Mahika Sharma Wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं तेज हो गई हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट फाइव स्टार प्रॉपर्टी में शादी कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वायरल पोस्ट्स और फैंस की अटकलों ने इस खबर को और हवा दी है. बताया जा रहा है कि शादी बेहद निजी होगी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और चुनिंदा लोग शामिल होंगे. हालांकि दोनों की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. लोकल 18 भी भी इन दावों का पुष्टि नहीं करता है.

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों ने जरूर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन अब तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है. हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की तरफ से आने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है. ऐसे में 22 मई की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है और सभी को इंतजार है कि क्या सच में शादी है. सूत्रों और वायरल पोस्ट्स के मुताबिक शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य, कुछ खास दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े चुनिंदा लोग ही शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन सालों से हार्दिक और माहिका एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों को कई बार सोशल मीडिया पोस्ट, इवेंट्स और ट्रैवल तस्वीरों में साथ देखा गया है. यही वजह है कि अब फैंस इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हालांकि दोनों की तरफ से अब तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

उदयपुर का नाम सामने आते ही लोगों को हार्दिक की पहली शादी भी याद आने लगी है. इससे पहले हार्दिक ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा के साथ भी उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन किया था. उस समय व्हाइट थीम पर हुई उनकी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. झीलों के शहर उदयपुर की शाही लोकेशन, महलों जैसी प्रॉपर्टीज और डेस्टिनेशन वेडिंग का खास माहौल बॉलीवुड और क्रिकेट सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बन चुका है. ऐसे में एक बार फिर हार्दिक का उदयपुर चुनना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच इन दिनों चर्चा तेज है कि हार्दिक जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एक बार फिर राजस्थान की लेक सिटी उदयपुर को चुना है. बताया जा रहा है कि 22 मई को उदयपुर की एक लग्जरी फाइव स्टार प्रॉपर्टी में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.

Add as Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. कुछ फैंस ने माहिका शर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट्स को भी इस खबर से जोड़ना शुरू कर दिया है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शादी की खबर सबसे पहले एक वायरल एक्स पोस्ट से सामने आई थी और अभी तक किसी विश्वसनीय आधिकारिक स्रोत ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ऐसे में इसे फिलहाल चर्चा और अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है.

आईपीएल 2026 के दौरान भी हार्दिक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ मैचों से उनकी गैरमौजूदगी और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आई थीं. इसी बीच अचानक शादी की खबरों ने इंटरनेट पर नई हलचल पैदा कर दी. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर कर रहे हैं और कई लोग उदयपुर में होने वाली इस संभावित शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है.

लेक सिटी उदयपुर पहले भी कई बड़े सेलिब्रिटीज की शादियों का गवाह बन चुकी है. यहां की आलीशान होटल्स, झीलों के बीच बने महल और शाही मेहमाननवाजी देश-विदेश के सेलिब्रिटीज को आकर्षित करती है. यही कारण है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर लगातार पहली पसंद बनता जा रहा है. अगर हार्दिक पांड्या की शादी की खबर सही साबित होती है तो यह एक बार फिर उदयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला सकती है. होटल इंडस्ट्री और टूरिज्म सेक्टर के लिए भी यह बड़ी खबर मानी जा रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj