Rajasthan

भीलवाड़ा में ट्रक ने पुलिसकर्मियों को रौंदा

Last Updated:May 16, 2026, 10:45 IST

Bhilwara Road Accident: भीलवाड़ा के मांडल चौराहा ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में जीआरपी के हेड कांस्टेबल लेखराज बागड़ी और कांस्टेबल रविंद्र समेत चोरी के आरोपी छोटू भील की मौत हो गई. थाने में सरकारी वाहन उपलब्ध न होने के कारण दोनों पुलिसकर्मी आरोपी को बाइक पर भीलवाड़ा ला रहे थे. हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा में बाइक पर आरोपी को ला रहे दो सिपाहियों को ट्रक ने कुचला, मौतZoomभीलवाड़ा में बाइक पर आरोपी को ला रहे दो सिपाहियों को ट्रक ने कुचला

Bhilwara Road Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झझोंर देने वाली खबर सामने आई है. अजमेर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-48 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के दो जांबाज पुलिसकर्मियों समेत एक बाइक चोरी के आरोपी की मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा मांडल चौराहा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पेश आया, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक (ट्रोले) ने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के पीछे सिस्टम की एक बड़ी कमी भी सामने आई है. दरअसल, रायला रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी से आरोपी को लाने के लिए थाने में कोई विभागीय या सरकारी वाहन (गाड़ी) उपलब्ध नहीं था. वाहन नहीं होने की मजबूरी के कारण ही दोनों सिपाही आरोपी को मोटरसाइकिल पर ही बैठाकर भीलवाड़ा थाने ले जा रहे थे. जीआरपी एएसपी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रायला चौकी पर एक संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी छोटू भील को भीलवाड़ा लाने के लिए हेड कांस्टेबल लेखराज बागड़ी और कांस्टेबल रविंद्र को भेजा गया था.

दो पुलिसकर्मियों ने मौके पर दम तोड़ा, आरोपी की अस्पताल में गई जानजब दोनों पुलिसकर्मी आरोपी छोटू को बाइक पर बीच में बैठाकर लौट रहे थे, तभी मांडल चौराहे के पास सुबह 5 बजे पीछे से आए काल बने ट्रक ने उन्हें बेरहमी से रौंद दिया. इस भीषण भिड़ंत में जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल लेखराज बागड़ी (निवासी किशनगढ़) और कांस्टेबल रविंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक चोरी का आरोपी छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मांडल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

जीआरपी महकमे में शोक की लहर, फरार ट्रक चालक की तलाश जारीइस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस महकमे और शहीदों के परिवारों में गहरा शोक छा गया है. घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया. हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj