World

Indonesia Earthquake News | इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का भूकंप, तेज आफ्टरशॉक्स से दहशत

Last Updated:June 16, 2026, 11:05 IST

Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया के कई हिस्सों में मंगलवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. शुरुआती झटके से जमीन एक मिनट से ज्यादा समय तक जोर से हिलती रही हालांकि इससे नुकसान या हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली. भूकंप का केंद्र सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालु से 46 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था.

ख़बरें फटाफट

इंडोनेशिया में आया जलजला, भूकंप से कांप उठी धरती, 6.7 की तीव्रता से दहशतZoomइंडोनेशिया में आया जलजला, जोरदार भूकंप से कांप उठी धरती, 6.7 की तीव्रता से दहशत (फाइल फोटो) (सांकेतिक तस्वीर)

Indonesia Earthquake News: भारत से कोसों दूर आज सुबह-सुबह धरती कांप उठी. जी हां, इंडोनेशिया में आज यानी मंगलवार को जोरदार भूकंप आया. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. रिक्टर स्केसल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप के बाद तेज आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए. इससे स्थानीय लोग और भी अधिक डर गए. हैरानी की बात है कि भूकंप का पहला झटका एक मिनट से ज्यादा समय तक जोरदार तरीके से महसूस हुआ. अभी तक नुकसान या हताहतों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इंडोनेशिया में आए इस भूकंप का केंद्र पालू से 46 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था. यह सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी है. भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी. इसके बाद 5.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया.

दरअसल, इंडोनेशिया कई भूकंपीय फॉल्ट्स से गुजरता है. इसलिए यहां भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां आम हैं. जनवरी 2021 में सुलावेसी द्वीप के मामुजू शहर के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग आफ्टरशॉक्स के डर से कई दिनों तक बाहर सोते रहे थे.

इंडोनेशिया के सुलावेसी में आया यह भूकंप दक्षिणी फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता वाले ज़बरदस्त भूकंप के कुछ दिनों बाद आया है. उस भूकंप में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे. इस आपदा के कारण इमारतें ढह गईं, ज़मीन खिसकने की घटनाएँ हुईं और सुनामी आई, जिससे तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ.

दक्षिण-पूर्व एशिया में अधिकारी भूकंपीय गतिविधियों पर लगातार नज़र रखे हुए हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि बिना किसी पूर्व सूचना के तेज भूकंप और आफ्टरशॉक आ सकते हैं. इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति का जायज़ा ले रही हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही हैं. साथ ही भूकंप और सुनामी को लेकर लगातार अपडेट भी दिए जा रहे हैं.

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj