Entertainment

सोते वक्त चुपके से पत्नी के पैर छूते हैं रवि किशन, हमसफर के बर्थडे पर हुए रोमांटिक, बताया सुख-दुख का साथी

Last Updated:September 23, 2026, 14:03 IST

रवि किशन ने पत्नी प्रीति किशन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रीति को अपनी ताकत और बच्चों की प्रेरणा बताया, और अपनी सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया.सोते वक्त चुपके से पत्नी के पैर छूते हैं रवि किशन, बर्थडे पर हुए किया पोस्टZoom

भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर यूं तो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते, लेकिन पत्नी प्रीति किशन को लेकर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके मुश्किल दौर में प्रीति ने उनका साथ दिया और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी पत्नी की बड़ी भूमिका है. ऐसे में पत्नी के जन्मदिन पर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनके लिए अपने दिल की बात लिखी.

रवि किशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी प्रीति किशन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की. इन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है. कैप्शन में प्रीति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, प्रीति किशन. मेरी ताकत और हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद. मैं हमेशा इस बात का आभारी रहूंगा कि आप मेरी सुख-दुख की साथी हो. लव यू… महादेव, आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे.”

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj