Tech

एंड्रॉयड 17 से पहले Pixel यूजर्स को मिल सकते हैं ये दमदार AI फीचर्स, स्क्रीन पर दिखेगा स्मार्ट रिएक्शन सिस्टम

गूगल जल्द ही अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए नया पिक्सल Drop अपडेट जारी कर सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में सामने आए कुछ प्रमोशनल वीडियो ने आने वाले फीचर्स की झलक दिखा दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपडेट में कई नए AI फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जो पिक्सल यूजर्स के एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाएंगे.

पिक्सल Drop गूगल का तिमाही अपडेट प्रोग्राम है, जिसके तहत कंपनी बड़े एंड्रॉयड अपडेट का इंतजार किए बिना नए फीचर्स और सुधार जारी करती है. इस बार फोकस मुख्य रूप से Gemini AI तकनीक पर रहने की संभावना है.

Screen Reactions फीचर हो सकता है लॉन्चलीक हुई जानकारी के मुताबिक, गूगल लंबे समय से चर्चा में रहे Screen Reactions फीचर को पिक्सल फोन्स में ला सकता है. इस फीचर की पहली झलक मई में आयोजित Android Show के दौरान दिखाई गई थी. इसकी मदद से यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के साथ AI बेस्ड इंटरैक्शन कर सकेंगे. यह फीचर  प्रतिक्रियाएं और विजुअल इफेक्ट्स दिखाने में सक्षम होगा.

पहले माना जा रहा था कि यह फीचर एंड्रॉयड 17 के साथ आएगी, लेकिन अब संभावना है कि इसे पिक्सल Drop अपडेट के जरिए पहले ही उपलब्ध करा दिया जाए.

Gemini Omni से मिल सकते हैं नए क्रिएटिव टूल्सरिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अपने Gemini Omni AI मॉडल का दायरा भी बढ़ा सकता है. ये मल्टीमॉडल AI सिस्टम टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो और वीडियो जैसे कई प्रकार के इनपुट को समझने और उनके आधार पर नया कंटेंट तैयार करने में सक्षम है.

लीक हुए वीडियो में हिंट मिले हैं कि पिक्सल यूजर्स जल्द ही अपने फोन पर AI की मदद से वीडियो और म्यूजिक तैयार कर सकेंगे. यानी सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर गाने या छोटे वीडियो बनाना संभव हो सकता है.

पहले भी मिले थे कई उपयोगी फीचर्समई में आए पिछले पिक्सल Drop अपडेट में Satellite SOS, Recorder ऐप सुधार, बेहतर Scam Detection और AI आधारित कॉलिंग फीचर्स जैसे कई अपडेट दिए गए थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगला पिक्सल Drop अपडेट पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए और भी ज्यादा उपयोगी साबित होगा.

हालांकि फिलहाल गूगल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आने वाले हफ्तों में कंपनी इस अपडेट से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj