कम लागत, ज्यादा मुनाफा! इस तकनीक से करें मछली पालन, हर साल होगी लाखों की कमाई – हिंदी

कम लागत, ज्यादा मुनाफा! इस तकनीक से करें मछली पालन, हर साल होगी लाखों की कमाई
Fish Farming: बायोफ्लॉक तकनीक की मदद से किसान घर के आसपास कम जगह में भी बड़े स्तर पर मछली पालन कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. सीधी मछली पालन विभाग के सहायक संचालक मत्स्य दीपक शुक्ला ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में मुख्य रूप से दो प्रकार से मछली पालन किया जा रहा है. पहला पारंपरिक तालाब आधारित मछली पालन और दूसरा आधुनिक बायोफ्लॉक तकनीक. पारंपरिक पद्धति में बड़े तालाब और अधिक जमीन की जरूरत होती है, जबकि बायोफ्लॉक तकनीक में छोटे टैंकों के माध्यम से भी मछली पालन संभव है. बायोफ्लॉक तकनीक में मुख्य रूप से तिलापिया मछली का पालन किया जाता है. इसका ग्रोथ रेट काफी तेज होता है और कम समय में अच्छा वजन तैयार हो जाता है. 2 घन मीटर के एक बायोफ्लॉक टैंक में एक बार में 400 से 500 मछलियां तैयार हो सकती हैं. इनका वजन करीब 1 से डेढ़ किलो तक पहुंच जाता है. बाजार में इनकी कीमत 150 से 200 रुपए प्रति किलो तक मिलती है. ऐसे में किसान साल में दो बार उत्पादन लेकर करीब 4 से 5 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




