Sports

सिर्फ 11 रन और विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे श्रेयस अय्यर, अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड पर नजर

Last Updated:June 16, 2026, 15:04 IST

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में मौका गंवाने वाले श्रेयस अय्यर के निशाने पर दूसरे मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड होगा. वो वनडे में विराट कोहली को 3000 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. इस लिस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल सबसे आगे हैं.

भारतीय के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं. वो भारत की तरफ से 3000 वनडे रन बनाने वाले 22वें बल्लेबाज बन सकते हैं. अय्यर बारिश के कारण छोटा हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए थे.

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 17 जून को खेलने उतरेगी. इस मुकाम को हासिल करने के लिए उनको 11 रन की जरूरत है. वह 3000 रन तक पहुंचने वाले संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे.

पिछले मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 84 रन बनाए. वनडे इतिहास में 3000 रन तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने. उन्होंने 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला से पांच पारी ज्यादा है.

Add as Preferred Source on Google

अगर अय्यर 11 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वह पूर्व ओपनर शिखर धवन की उपलब्धि की बराबरी कर लेंगे. 77 वनडे खेलने के बाद उनके नाम अभी 2989 रन हैं. 3000 रन पार करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन जाएंगे. वह वनडे टीम के साथी विराट कोहली (75 पारियां) को भी पीछे छोड़ देंगे. वो हैमस्ट्रिंग की वजह से अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

शिखर धवन के अलावा वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज, दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन, इंग्लैंड के जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने भी 72 पारियों में 3,000 वनडे रन पूरे किए हैं.

अय्यर का वनडे में रिकॉर्ड: 31 साल के श्रेयस अय्यर ने 77 वनडे मैच खेले हैं और 71 पारियों में 2,989 रन बनाए हैं. उनका औसत 45.98 और स्ट्राइक रेट 98.48 है. अपने छोटे से वनडे करियर में इस बल्लेबाज ने कुल पांच शतक लगाए हैं. उनके नाम 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं. अपना पहला मैच श्रेयस अय्यर ने 10 दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj