Rajasthan

राहुल गांधी के ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का जवाब देगी बीजेपी, बना लिया पूरा काउंटर प्लान, चलेगी ये दांव

Last Updated:June 16, 2026, 12:12 IST

Rajasthan Politics : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं. वे नीट पेपर लीक के मसले पर कोचिंग सिटी कोटा के दशहरा मैदान में युवा पंचायत कर स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे. लेकिन बीजेपी राहुल गांधी के इस पॉलिटिकल ट्यूर को दूसरे चश्मे से देख रही है. उसका कहना है कि राहुल जिस नैरिटिव को बनाने का प्रयास कर रहे हैं है उसका माकूल जवाब दिया जाएगा. राहुल की युवा यात्रा से पहले ही भाजपा ने काउंटर प्लान बना लिया है. राहुल गांधी के 'युवा संवाद' का जवाब देगी बीजेपी, बना लिया पूरा काउंटर प्लानZoomराहुल गांधी 17 जून को कोटा आएंगे.

जयपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं के जरिये एक बार फिर से राजस्थान में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए 17 जून को यहां आ रहे हैं. वे कोटा में युवाओं से संवाद करेंगे. उनकी यह यात्रा नीट पेपर लीक मसले को लेकर है. वे इस मसले पर कोचिंग सिटी के स्टूडे्टस से बातचीत करेंगे. युवाओं की यह पंचायत कोचिंग सिटी कोटा के दशहरा मैदान में होगी. राहुल गांधी के प्रस्तावित युवा संवाद यात्रा को भाजपा केवल सामान्य कार्यक्रम नहीं मान रही बल्कि पंचायत और निकाय चुनाव से पहले वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के तौर पर देख रही है.

अब भाजपा भी राहुल गांधी जो नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं उसका जवाब देने की तैयारी में जुट गई है. इसके तहत संगठन और सरकार दोनों स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है. बीजेपी युवा संपर्क अभियान के साथ ही पंचायत स्तर तक बूथ नेटवर्क सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेगी. स्थानीय नेतृत्व को मैदान में उतारेगी. इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस के आंतरिक गुटबाजी और संगठन के मुद्दों को राजनीतिक रूप से उठाते हुए विकास, सुशासन और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. भाजपा राहुल गांधी को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए पेपर लीक और कोंचिंग स्टूडेंट्स की आत्महत्या जैसे मुद्दों के जरिये भी घेरने में जुट गई है.

जनता अब केवल नारों से नहीं बल्कि काम और परिणाम से जुड़ रही हैभाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा संगठन ने प्रशिक्षण को भी प्राथमिकता दी है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को डिजिटल कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया, वैचारिक संवाद और संगठनात्मक कार्यशैली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि भविष्य का नेतृत्व तैयार किया जा सके. राहुल गांधी की प्रस्तावित युवा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए गोरा ने कहा कि भाजपा किसी भी राजनीतिक अभियान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा मानती है, लेकिन जनता अब केवल नारों से नहीं बल्कि काम और परिणाम से जुड़ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब युवाओं की याद आ रही है लेकिन उसे वक्त वह कहां चले गए थे जब उनकी सरकार में 18 -18 पेपर लीक हुए थे.

पहले युवाओं को धक्के खाने के लिए क्यों अकेला छोड़ दिया था?गोरा ने कहा कि कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई के दबाव के बीच युवाओं ने आत्महत्या की थी. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय राहुल गांधी ने इन युवाओं को सड़कों पर धक्के खाने के लिए क्यों अकेला छोड़ दिया था. आज सिर्फ वह दिखावे की राजनीति कर रहे हैं. लेकिन युवा उनकी चालबाजियों को अच्छे से समझ चुके हैं. युवाओं ने कांग्रेस को पूर्व में भी विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दिया था और आने वाले पंचायत निकाय चुनाव में भी उन्हें पूरी तरीके से खारिज करेगा. गोरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री युवाओं को आगे लाने की बात करते हैं. प्रदेश की भजनलाल सरकार ने युवाओं के हितों में पेपर लीक पर नकेल कसते हुए कई लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है. गोरा ने दावा किया कि युवा अच्छे से समझ चुका है कि भारतीय जनता पार्टी है जो उनके हितों की रक्षा कर रही है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kota,Kota,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj