World

PM Modi To Visit Canada : मैं इसी साल… पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री से जो कहा, कार्नी जरूर हो रहे होंगे खुश

Last Updated:June 16, 2026, 22:19 IST

PM Modi Mark Carney Meet: फ्रांस के एवियां में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मार्क कार्नी के बीच एक बेहद हाई-प्रोफाइल द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें पीएम मोदी ने इसी साल कनाडा के दौरे पर जाने का बड़ा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. इस महा-मुलाकात में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द से जल्द फाइनल करने पर बड़ा दांव खेला गया है, साथ ही एनर्जी, टेक्नोलॉजी और कनाडा में रह रहे लाखों भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर भी पक्की और मजबूत रणनीति तैयार की गई है.मैं इसी साल... पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री से जो कहा, कार्नी हो गए खुशZoomपीएम मोदी और मार्क कार्नी की मीटिंग

ट्रूडो के दौर में भारत और कनाडा के बीच पैदा हुई कड़वाहट कार्नी के दौर में धीरे-धीरे दूर हो रही है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कई मौकों पर भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करते दिखाई दे चुके हैं. वहीं, हाल ही में फ्रांस के एवियां में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्क कार्नी भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए मिले. दोनों ने समिट से अलग एक हाई-प्रोफाइल बैठक की है. ट्रेड-एनर्जी और टेक्नोलॉजी से जुड़े इस इस महा-मंथन के दौरान पीएम मोदी ने कार्नी के कनाडा आने के न्योते को भी स्वीकार कर लिया है.

कनाडा दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से बातचीत में कहा, ‘मुझे बेहद खुशी है कि हमारी पहली मुलाकात जी-7 में हुई थी और आज हम एक साल बाद फिर मिल रहे हैं. हम अब तक चार बार मिल चुके हैं. हम अपने द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर खुलकर बातचीत कर रहे हैं और सच्चे दोस्तों के रूप में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं’.

इस महा-बैठक में सबसे बड़ा दांव दोनों देशों के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर खेला गया है. पीएम मोदी ने उत्सुकता जाहिर करते हुए कनाडाई पीएम से कहा ‘आपने मुझे कनाडा आने का जो निमंत्रण दिया है, उसके लिए धन्यवाद. मैं पूरा प्रयास करूंगा कि इसी वर्ष कनाडा के दौरे पर आऊं. मेरी कोशिश रहेगी कि मेरे कनाडा पहुंचने से पहले ही इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दे दिया जाए’.

भारत-कनाडा के बीच FTA से लेकर एनर्जी सिक्योरिटी तक हुई बात

इस मुलाकात में सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि एनर्जी सुरक्षा को लेकर भी पक्की प्लानिंग की गई है.

टेक्नोलॉजी: पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत और कनाडा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अब बहुत आगे बढ़ना चाहते हैं.
ऊर्जा संकट का समाधान: भारत की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में कनाडा भारत का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण साझेदार बन सकता है.
भारतीय प्रवासियों को मिला सम्मान: पीएम मोदी ने कनाडा में रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी बात की. उन्होंने कनाडाई पीएम से कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रति आपकी चिंता और संवेदनशीलता के लिए मैं आपका दिल से आभारी हूं.

जी-20 पहले पूरा होगा CEPA का लक्ष्य

इसके साथ ही कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऐलान किया है कि भारत और कनाडा के बीच होने वाले आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को दिसंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी के साथ हुई इस महा-बैठक के बाद कार्नी ने साफ कर दिया कि इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते का सीधा मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार की रफ्तार को बढ़ाकर सीधे दोगुना करना है.

About the AuthorUtkarsha Srivastava

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.

A digital journalist w…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj