संचिता उगले की व्हाट्सएप चैट लीक, भूलने लगी थीं डॉयलॉग्स- इलाज का नहीं हो रहा था असर, 2 दिन में क्या-क्या हुआ?

Last Updated:June 17, 2026, 08:23 IST
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. संचिता पालघर के नालासोपारा स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं. उन्होंने 14 जून को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. संचिता ने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे सीरियल्स में काम किया. फिलहाल उनकी मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन परिवार, दोस्तों और को-एक्टर्स के अलग-अलग दावों के चलते यह मामला विवादों में घिर गया है. इस बीच उनकी व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है.
संचिता उगले ने 22 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वह डिप्रेशन में थीं. एक डॉक्टर से ट्रीटमेंट भी करवा रही थीं. परिवार और दोस्तों ने संचिता पर इंडस्ट्री का दवाब बताया. कई लोगों का कहना है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा था. इस बीच उनकी व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संचित ने अपने घर के एक बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यहां हम आपको संचिता उगले डेथ केस में अबतक क्या-क्या हुआ? बताने जा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
संचिता उगले ने पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और जांचकर्ता उनके निजी और पेशेवर जीवन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. संचिता की मौत के कारणों को लेकर परिवार के सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उनके पिता का आरोप है कि संचिता मानसिक तनाव में थीं और उन्हें मौत से पहले परेशान किया जा रहा था. उन्होंने कहा, “इंडस्ट्री के लोग उन पर दबाव बना रहे थे. वह घर पर बहुत परेशान रहती थीं. देखने में ठीक लगती थीं, लेकिन अंदर से घुटन महसूस कर रही थीं. मेरी बेटी ने इंडस्ट्री के लोगों के दबाव में आत्महत्या की है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
संचिता उगले और उनके साइकोलॉजिस्ट के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है. इससे चैट से पता चलता कि संचिता अपने फ्युचर को लेकर परेशान और डरी हुई थीं. इतना ही नहीं, उन्हें शूटिंग के दौरान डायलॉग्स याद रखने में भी दिक्कत हो रही थी.
Add as Preferred Source on Google
इस चैट से ही पता चलता है कि संचिता उगले ने साइकोलॉजिस्ट से डायलॉग भूलने के बारे में बात की थी. संचिता इतनी तनाव में थी उन्हें लग रहा था कि वह एक्टिंग को पहले जैसे नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने डॉक्टर से यह भी बात की कि महीनों के ट्रीटमेंट के बात भी उन्हें कुछ फर्क नहीं लग रहा. डॉक्टर ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
संचिता के कजिन आकाश उगले ने भी दावा किया कि उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टारगेट किया जा रहा था. उन्होंने इस मामले की तुलना सुशांत सिंह राजपूत केस से करते हुए सही जांच की मांग की है. विवाद को और बढ़ाते हुए संचिता की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजिलाल ने भी आरोप लगाया कि संचिता को सेट पर दिक्कतें थीं. उन्होंने संचिता के को-एक्टर उज्जवल शर्मा पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया और दावा किया कि पैसों और काम से जुड़े मुद्दों को लेकर दोनों के बीच अनबन थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
संचिता उगले की कई कुलीग ने उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया है. एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने दावा किया कि संचिता जनवरी से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और इंडस्ट्री का दबाव उनकी परेशानियों की मुख्य वजह नहीं था. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मेघा ने कहा, “उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और वह जनवरी से डिप्रेशन में थीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
मेघा ने यह भी कहा कि संचिता पर काम का कोई दबाव नहीं था. मेघा ने “नहीं, यह बिल्कुल सच नहीं है. ये सब बेबुनियाद अफवाहें हैं. काम उनके लिए कभी समस्या नहीं था और न ही इंडस्ट्री से उन्हें कोई दबाव या उत्पीड़न था. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इंडस्ट्री की वजह से वह परेशान नहीं थीं. ये सब झूठी अफवाहें हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
फिलहाल संचिता उगले डेथ केस में लोग दो पक्षों में बंटे है- एक तरफ उत्पीड़न और इंडस्ट्री के दबाव के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ मानसिक स्वास्थ्य और निजी परेशानियों की बात सामने आ रही है. जब तक पुलिस अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती, संचित उगले की मौत के सही कारणों पर स्थिति साफ नहीं हो पाएगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



