Rajasthan

दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने दे दी जान, परिवार में पसरा मातम; पेपर लीक विवादों से थी परेशान

Last Updated:June 17, 2026, 12:39 IST

Alwar NEET Student Death Case: अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र की रहने वाली रेणु मीणा, जो दिल्ली में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, ने आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार, वह मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रही थीं. नीट परीक्षा से जुड़े विवाद, पेपर लीक की घटनाओं और कथित अनियमितताओं की खबरों से वह मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थीं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. भरतपुर सांसद संजना जाटव ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की ने दे दी जान, परिवार में पसरा मातमZoomदिल्ली में रहकर नीट की तैयारी कर रही अलवर की छात्रा ने दी दी जान

अलवर. दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा ने अपनी जान दे दी है. मृत छात्रा राजस्थान के अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के भनोखर गांव की रहने वाली है और उसकी पहचान रेणु मीणा के रूप में हुई है. रेणु लंबे समय से दिल्ली में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. छात्रा की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है. रेणु मीणा मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना लेकर लगातार मेहनत कर रही थी.

वह दिल्ली में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लंबे समय से पढ़ाई में जुटी हुई थी. इस बीच नीट परीक्षा को लेकर देशभर में उठे विवाद, पेपर लीक की घटनाओं और कथित अनियमितताओं की खबरों से वह मानसिक रूप से काफी परेशान बताई जा रही थी. बताया जा रहा है कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ती निराशा और चिंता के बीच उसने यह कदम उठा लिया.

सांसद ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

घटना की जानकारी सामने आने के बाद भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद संजना जाटव भनोखर गांव स्थित छात्रा के घर पहुंचीं. उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया. सांसद ने कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़ी हैं और हरसंभव सामाजिक तथा कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. परिजनों से बातचीत के दौरान सांसद संजना जाटव ने कहा कि देश के करोड़ों युवा आज परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता की उम्मीद कर रहे हैं.

पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े विवाद छात्रों का मनोबल कर रहे कमजोर

उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं और उनके परिवार अपनी जमा-पूंजी खर्च कर वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद उनके मनोबल को कमजोर कर रहे हैं. सांसद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को केवल आश्वासन और भाषण नहीं, बल्कि पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है. उनका कहना था कि जब परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं तो इसका सीधा असर लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य और मानसिक स्थिति पर पड़ता है.

परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की है जरूरत

उन्होंने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं के बीच अविश्वास और निराशा का माहौल बनता जा रहा है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. सांसद ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. फिलहाल छात्रा की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj