जलेबी सा घुमावदार ये फल, गुणों का खजाना, खाने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी, जानें अन्य फायदे

Jungle jalebi khane ke fayde: प्रकृति में कई ऐसे फल मौजूद हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं. जंगल जलेबी ऐसा ही एक अनोखा फल है, जिसे कई क्षेत्रों में विलायती इमली या मनीला इमली के नाम से भी जाना जाता है. इंग्लिश में जंगल जलेबी को मद्रास थॉर्न (madras thorn) कहते हैं. इसका मीठा-खट्टा स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करता है. जानिए यहां जंगल जलेबी में मौजूद पोषक तत्वों और इसके फायदों के बारे में यहां…
क्या है जंगल जलेबी?
जंगल जलेबी का वैज्ञानिक नाम पिथेसेलोबियम डुल्से (Pithecellobium dulce) है. इसका पेड़ काफी ऊंचा होता है. विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में आसानी से विकसित हो सकता है. यही वजह है कि यह भारत के कई राज्यों में पाया जाता है.
जलेबी जैसी दिखती हैं इसकी फलियां
इस पेड़ की सबसे खास पहचान इसकी घुमावदार फलियां हैं, जो देखने में जलेबी जैसी लगती हैं. पकने पर इनका रंग बदल जाता है और इनके अंदर सफेद या गुलाबी रंग का गूदा बनता है, जिसे खाया जाता है. यही गूदा अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है.
जंगल जलेबी के पोषक तत्व
जंगल जलेबी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. यह एक बेहद ही पौष्टिक फल है. इस फल में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लेवोनॉएड्स, टैनिन आदि पाए जाते हैं. जंगल जलेबी खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे आपका शरीर रोगों से लड़ता है. इंफेक्शन से बचाव होता है.
जंगल जलेबी खाने के फायदेविटामिन सी होने के कारण ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.जंगल जलेबी खाने से पाचन तंत्र सही रहता है. पेट हल्का महसूस होता है.जंगल जलेबी के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है. नेचुरल शुगर होने से शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है.इस फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.ये फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है. इसका गूदा रसीला होता है. गर्मियों में इसे खाने से शरीर को ताजगी मिलती है.
स्वाद के साथ कई उपयोग
ग्रामीण इलाकों में लोग इसे सीधे पेड़ से तोड़कर खाते हैं. इसके अलावा इससे चटनी और अन्य पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं. इसका मीठा-खट्टा स्वाद भोजन को और भी स्वादिष्ट बना देता है.
प्राकृतिक फलों का बेहतर विकल्प
आज के दौर में जब प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड का चलन बढ़ रहा है, तब जंगल जलेबी जैसे प्राकृतिक फल स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में सामने आते हैं. यह बिना किसी कृत्रिम तत्व के स्वाद और पोषण दोनों प्रदान करता है.
पर्यावरण के लिए भी उपयोगी
जंगल जलेबी का पेड़ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है. यह कम पानी में भी अच्छी तरह विकसित हो जाता है और मिट्टी के संरक्षण में सहायक माना जाता है. इसलिए यह केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभदायक वृक्ष है.



