Rajasthan

सचिन पायलट ने की बड़ी डिमांड, ‘राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू खत्म होने चाहिए’

Last Updated:June 18, 2026, 15:38 IST

Sachin Pilot In Jaipur : जयपुर में सचिन पायलट ने पेपर लीक, एसआई भर्ती इंटरव्यू और पाँचना बांध विवाद पर भाजपा सरकार को घेरा, युवाओं की असुरक्षा पर चिंता जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की. पायलट ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. युवाओं के मन में लगातार यह डर बना रहता है कि कहीं परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हो जाए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा होने के बाद सवाल डिलीट होने जैसी घटनाएं आखिर क्या संकेत देती हैं.सचिन पायलट ने की बड़ी डिमांड, 'SI भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू खत्म होने चाहिए'Zoomसचिन पायलट

जयपुर. जयपुर में गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट मीडिया से रूबरू हुए और युवाओं, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं और पाँचना बांध विवाद जैसे कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को देशभर में मजबूती से उठाएगी. पायलट ने कहा कि आज देश के लाखों युवा असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं. उन्हें डर सताता रहता है कि जिस परीक्षा की तैयारी में उन्होंने सालों की मेहनत लगा दी, कहीं उसका पेपर लीक न हो जाए.

सचिन पायलट ने कहा कि हाल ही में कोटा में राहुल गांधी छात्रों के बीच पहुंचे थे. वहां उन्होंने कोई राजनीतिक बात नहीं की बल्कि युवाओं की समस्याओं को सुना और उनके भविष्य से जुड़े सवालों पर चर्चा की. पायलट ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को महंगे कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने के लिए बड़ी कीमत चुकाते हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद न तो युवाओं को रोजगार मिल पाता है और न ही परीक्षाओं में पारदर्शिता की गारंटी मिलती है.

पेपर लीक पर सरकार से पूछा सवालपायलट ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. युवाओं के मन में लगातार यह डर बना रहता है कि कहीं परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हो जाए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा होने के बाद सवाल डिलीट होने जैसी घटनाएं आखिर क्या संकेत देती हैं. उन्होंने कहा कि नौजवान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि पेपर लीक के बड़े-बड़े मगरमच्छ आखिर कहां हैं. ढाई साल का समय बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार पेपर माफियाओं तक नहीं पहुंच पाई है. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों में सजा का डर पैदा नहीं होगा, तब तक पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकती. पायलट ने कहा कि अगर सरकार अब तक मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है तो आगे के दो वर्षों में क्या कर पाएगी, यह भी बड़ा सवाल है.

एसआई भर्ती और पाँचना बांध विवाद पर भी बोलेएसआई भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था पर भी पायलट ने सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में एसआई भर्ती में इंटरव्यू नहीं होते हैं, फिर राजस्थान में यह व्यवस्था क्यों जारी है. भाजपा सरकार को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू खत्म करने पर विचार करना चाहिए. पाँचना बांध के पानी को लेकर चल रहे विवाद पर पायलट ने कहा कि यह मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है. सरकार को सभी पक्षों की बात सुननी चाहिए और संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने कहा कि पानी सभी की जरूरत है और हाईकोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जानी चाहिए. सरकार को प्रतिनिधिमंडल भेजकर समझाइश करनी चाहिए ताकि विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ सके. पायलट ने कहा कि कुछ लोग तनाव का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सामाजिक सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और बातचीत के जरिए समस्याओं का हल निकालना चाहिए. कांग्रेस नेता ने दोहराया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है और इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj