Tech

गूगल फोटोज़ और ड्राइव यूजर्स के लिए अच्छी खबर, बिना कीमत बढ़ाए दोगुना हुआ स्टोरेज

Powered by :

Last Updated:June 10, 2026, 10:23 IST

गूगल ने अपने AI Plus प्लान को बड़ा अपग्रेड दिया है. अब भारतीय यूजर्स को 399 रुपये महीने में 400GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. Gmail, Drive और Google Photos के साथ Gemini AI के कई प्रीमियम फीचर्स का भी फायदा मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

Google Photos और Drive यूजर्स के लिए अच्छी खबर,बिना कीमत बढ़ाए डबल हुआ स्टोरेजZoom400GB स्टोरेज के साथ और दमदार हुआ Google AI Plus प्लान

गूगल ने अपने AI प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान को और ज्यादा दमदार बना दिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि अब गूगल AI प्लस प्लान के साथ मिलने वाला क्लाउड स्टोरेज 200GB से बढ़ाकर 400GB कर दिया गया है. खास बात यह है कि भारतीय यूजर्स को इस अपग्रेड के लिए कोई अडिशनल पैसा नहीं देना होगा. भारत में यह प्लान पहले की तरह 399 रुपये प्रति माह में उपलब्ध रहेगा.

गूगल का यह फैसला उन यूजर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो Gmail, गूगल Drive और गूगल Photos पर बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर करते हैं. अब उन्हें दोगुना स्टोरेज मिलेगा, जिससे फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरे फाइल्स को सेव करना और आसान हो जाएगा.

क्या-क्या मिलेगा गूगल AI प्लस प्लान में?गूगल AI प्लस सिर्फ अडिशनल स्टोरेज ही नहीं देता, बल्कि Gemini AI से जुड़े कई प्रीमियम फीचर्स का भी एक्सेस प्रदान करता है. इस प्लान के तहत यूजर्स को फ्री वर्जन के मुकाबले जेमीनी ऐप में ज्यादा यूसेज लिमिट मिलती है. इसके अलावा 128,000 टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे लंबे डॉक्यूमेंट और बड़े डेटा सेट को बेहतर तरीके से प्रोसेस किया जा सकता है.

सब्सक्राइबर्स को Daily Brief, Omni Flash वीडियो जनरेशन और Scheduled Interactions जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं. जीमेल में AI इन्बॉक्स और प्रूफरीड जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो ईमेल मैनेजमेंट को आसान बनाती हैं.

फैमिली के साथ भी शेयर कर सकते हैं प्लानगूगल AI प्लस की एक और खासियत यह है कि इसके फायदे पांच परिवार के सदस्यों तक के साथ शेयर किए जा सकते हैं. यानी एक ही सब्सक्रिप्शन का फायदा कई लोग उठा सकते हैं, जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ जाती है.

भारतीय यूजर्स को क्या फायदा होगा?हालांकि अमेरिका जैसे कुछ देशों में गूगल ने AI प्लस प्लान की कीमत कम की है, लेकिन भारत में पहले से ही इसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी है. ऐसे में यहां कीमत में बदलाव नहीं किया गया है. इसके बजाय यूजर्स को सीधे स्टोरेज अपग्रेड का फायदा दिया गया है.

अगर आप गूगल Photos, Drive और Gemini AI का नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल AI प्लस का यह नया 400GB स्टोरेज ऑफर पहले से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. बिना अडिशिन खर्च के दोगुना स्टोरेज मिलना निश्चित रूप से भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj