Entertainment

‘द इंडिया स्टोरी’ से मिलावटखोरी पर करारा प्रहार, पोस्टर ने लोगों को किया बेचैन, खास रोल में काजल-श्रेयस

Last Updated:June 18, 2026, 19:18 IST

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस रोमांचित हो गए हैं. फिल्म में काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े लीड रोल में हैं. फिल्म के जरिये निर्देशक ने ‘मिलावटखोरी’ जैसी बुराई से पर्दा उठाने की कोशिश की है. पोस्टर देखकर पता चलता है कि काजल ने वकील का रोल निभाया है, जबकि श्रेयस तलपड़े बेबस पिता के रोल में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ 24 जुलाई को दस्तक देगी.

ख़बरें फटाफट

'द इंडिया स्टोरी' से मिलावटखोरी पर करारा प्रहार, पोस्टर ने लोगों को किया बेचैनZoomफिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म मिलावटखोरी पर करारा प्रहार करती है. फिल्म ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. डायरेक्टर चेतन डीके ने बताया कि यह कहानी हमारे समाज की एक ऐसी गंभीर और कड़वी सच्चाई को सामने लाती है, जिस पर अमूमन लोग बात नहीं करते, लेकिन यह हर इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी है. पोस्टर में काजल अग्रवाल एक कड़क और संजीदा वकील के रोल में नजर आ रही हैं, वहीं श्रेयस तलपड़े एक बेहद लाचार और बेबस पिता के रूप में दिख रहे हैं. उन्होंने अपनी गोद में एक मासूम बच्ची को थाम रखा है. पोस्टर के बैकग्राउंड में बॉम्बे हाई कोर्ट की झलक है और कोर्ट के कटघरे में एक पेस्टिसाइड का सिलेंडर रखा दिखाई दे रहा है, जो साफ तौर पर ‘खाने में मिलावट’ जैसी घातक समस्या की तरफ इशारा करता है.

डायरेक्टर चेतन डीके का कहना है कि यह फिल्म किसी एक इंसान की नहीं, बल्कि हर उस हिंदुस्तानी परिवार की कहानी है जो कभी न कभी मिलावटी खाने का शिकार हुआ है. यह मुद्दा इतना आम हो चुका है कि लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसका नतीजा बहुत ही जानलेवा हो सकता है. फिल्म बनाने का असली मकसद ही इस छिपे हुए सच को सबके सामने लाना है, ताकि लोग अपने खान-पान को लेकर जागरूक और सतर्क हो सकें. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे चंद पैसों के लालच में हमारे रोजाना के भोजन में की जाने वाली मिलावट एक बड़े हेल्थ क्राइसिस का रूप ले लेती है. मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म सिनेमाघरों से निकलने के बाद भी दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर करेगी.

(फोटो साभार: Instagram@kajalaggarwalofficial)

24 जुलाई को रिलीज होगी फिल्मफिल्म का प्रोडक्शन सागर बी. शिंदे ने किया है. इसे ‘जी स्टूडियोज’ बड़े पैमाने पर पेश करने जा रही है. अगर आप भी इस दिलचस्प और सोशल मुद्दे पर बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ‘द इंडिया स्टोरी’ इसी साल 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. खास बात यह है कि मेकर्स इस जरूरी संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहते हैं, इसीलिए इस फिल्म को एक साथ तीन भाषाओं—हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज किया जाएगा. काजल और श्रेयस की यह अनोखी जुगलबंदी बड़े पर्दे पर मिलावटखोरों के खिलाफ कैसी जंग लड़ती है, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj