Rajasthan

अलवर में दो भाइयों की शादी बनी चर्चा, हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचे, 4 घंटे का किराया 5 लाख रुपये

Last Updated:October 19, 2026, 18:31 IST

Helicopter Wedding In Alwar: राजस्थान के अलवर में दो सगे भाइयों ने एक ही परिवार की दो बहनों से निकाह किया. दुल्हनों की इच्छा पूरी करने के लिए दोनों भाई हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचे और विदाई कराकर लौटे. इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित पिनान रेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया था. चार घंटे की बुकिंग के लिए पांच लाख रुपये दिए गए.

ख़बरें फटाफट

अलवर. राजस्थान के मेवात इलाके में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह है दो सगे भाइयों की बारात और दुल्हनों की विदाई का खास अंदाज. भुल्ला का बास गांव के रहने वाले दोनों भाई अपनी दुल्हनों को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे. निकाह के बाद दोनों अपनी दुल्हनों को लेकर इसी हेलीकॉप्टर से वापस लौटे. गांव में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर फैली तो आसपास के लोग भी इसे देखने के लिए जुटने लगे.

इस शादी की खास बात सिर्फ हेलीकॉप्टर नहीं, बल्कि यह भी रही कि दोनों भाइयों की शादी एक ही परिवार में हुई. दुल्हनों की इच्छा थी कि वे हेलीकॉप्टर से अपने ससुराल पहुंचें. परिवार ने उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की. इस तरह दोनों भाइयों की शादी का दिन परिवार के लिए यादगार बन गया.

एक परिवार के दो बेटे, एक ही घर में तय हुए रिश्तेभुल्ला का बास गांव निवासी रफी मोहम्मद खेती-किसानी से जुड़े हैं. उनके दो बेटे रोहिल खान और साहिर खान हैं. दोनों भाइयों का रिश्ता शीतल गांव निवासी मुबीन खान की दो बेटियों से तय हुआ था. शीतल गांव बड़ौदा मेव के पास स्थित है और मुबीन खान प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं. रविवार को दोनों भाइयों का निकाह हुआ. साहिर खान अपनी दुल्हन आइना को लेकर आए, जबकि रोहिल खान अपनी दुल्हन मौसीना को ब्याहकर लाए. दोनों की शादी एक ही दिन हुई और दुल्हनों को लाने के लिए भी एक ही हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया गया.

चार घंटे की बुकिंग, पांच लाख रुपये किरायादूल्हों के चाचा शहाबुद्दीन खान ने बताया कि दोनों भतीजों की शादी रविवार को थी. इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित पिनान रेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया था. चार घंटे की बुकिंग के लिए पांच लाख रुपये दिए गए. शहाबुद्दीन खान के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दो घंटे भुल्ला का बास गांव में और दो घंटे शीतल गांव में रहा. उन्होंने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर कंपनी ने संबंधित विभागों से जरूरी स्वीकृतियां ली थीं.

हेलीकॉप्टर देखने के लिए जुटे ग्रामीण
गांव में जब हेलीकॉप्टर पहुंचा तो उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शादी में शामिल लोगों के साथ आसपास के लोग भी इस खास पल को देखने पहुंचे. एक ही हेलीकॉप्टर से दो दूल्हों का बारात लेकर जाना और फिर दोनों दुल्हनों के साथ लौटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया. मेवात क्षेत्र में शादियों में परिवार अपनी हैसियत और खुशी के हिसाब से खास इंतजाम करते हैं. इस शादी में दोनों दुल्हनों की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई. दो भाइयों की एक साथ शादी और एक ही हेलीकॉप्टर से दुल्हनों की विदाई ने इस आयोजन को खास बना दिया.About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

October 19, 2026, 18:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj