Rajasthan

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी गाड़ी में जोरदार धमाका, घरों को नुकसान और चालक की मौत

Last Updated:October 19, 2026, 12:55 IST

Bhilwara Blast: भीलवाड़ा के आगूचा कस्बे में विस्फोटक से भरी गाड़ी में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया. हादसे में बूंदी निवासी चालक रामावतार की मौत हो गई, जबकि धमाके से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा. सूचना पर गुलाबपुरा थाना अधिकारी संजय गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है.Amazon Prime DayTop Deals Insideभीलवाड़ा में खड़ी गाड़ी में भीषण विस्फोट, घटना में चालक की मौतZoomभीलवाड़ा में खड़ी गाड़ी में विस्फोट, चालक की मौत

भीलवाड़ा. जिले में विस्फोटक से भरी एक गाड़ी में जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के आगूचा कस्बे की है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा, हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बूंदी निवासी रामावतार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, विस्फोटक से भरी गाड़ी आगूचा कस्बे में रामदेव खटीक के नोहरे में खड़ी थी. इसी दौरान गाड़ी में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल की ओर दौड़े. हादसे में गाड़ी चालक रामावतार की मौत हो गई. धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी वजह से आसपास स्थित मकानों को भी नुकसान पहुंचा. अचानक हुए इस विस्फोट से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत फैल गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गुलाबपुरा थाना अधिकारी संजय गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई. इसके साथ ही धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर यह पता लगाने की कोशिश की कि गाड़ी में किस तरह का विस्फोटक भरा हुआ था और धमाका किन परिस्थितियों में हुआ. हालांकि, धमाके के सटीक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. आगूचा कस्बे में हुए इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. विस्फोटक से भरी गाड़ी वहां क्यों खड़ी थी, उसमें किस प्रकार का विस्फोटक मौजूद था और धमाका कैसे हुआ, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल, हादसे में चालक रामावतार की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस की जांच के बाद ही धमाके के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

October 19, 2026, 12:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj