Tech

वनप्लस N सीरीज की भारत में एंट्री तय, पहला फोन N6 इस दिन होगा लॉन्च, जान लें कीमत और फीचर्स

Powered by :

Last Updated:June 15, 2026, 15:29 IST

OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा. कंपनी ने फोन की डिजाइन, कलर ऑप्शन और संभावित कीमत का खुलासा कर दिया है. नया वनप्लस N सीरीज स्मार्टफोन ₹18,000 से ₹25,000 के बीच लॉन्च हो सकता है और अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

ख़बरें फटाफट

वनप्लस N सीरीज की भारत में एंट्री तय, पहला फोन N6 इस दिन होगा लॉन्चZoomOnePlus N6 खरीदने का प्लान है? लॉन्च से पहले जान लें कीमत और फीचर्स

वनप्लस ने अपने नए बजट स्मार्टफोन वनप्लस N6 की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है. कंपनी ने घोषणा की है कि ये स्मार्टफोन भारत में 30 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. खास बात ये है कि वनप्लस N6 कंपनी की नई N सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक वनप्लस का एक्सपीरिएंस पहुंचाने के मकसद से पेश किया जा रहा है.

लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की डिजाइन और कुछ अहम जानकारियां भी शेयर की हैं. वनप्लस N6 का डिजाइन काफी हद तक वनप्लस Nord CE 6 जैसा दिखाई देता है. फोन के पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश मौजूद है. बैक पैनल फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा और बीच में वनप्लस की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी.

फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए जाएंगे, जबकि नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे मिलेगी. फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा लगाया गया है. हालांकि, फोन के बेजल्स थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं.

कितनी हो सकती है कीमत?कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि वनप्लस N सीरीज के स्मार्टफोन भारत में ₹18,000 से ₹25,000 की कीमत के बीच लॉन्च किए जाएंगे. इसका मतलब है कि ये सीरीज मौजूदा वनप्लस Nord स्मार्टफोन्स से सस्ती होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ मॉडल्स की कीमत ₹20,000 से भी कम हो सकती है, जिससे यह सीरीज बजट सेगमेंट में कंपनी की नई पेशकश बन सकती है.

वनप्लस N6 को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न और दूसरे चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी. कंपनी का कहना है कि N सीरीज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो कम कीमत में वनप्लस का भरोसेमंद एक्सपीरिएंस चाहते हैं.

फिलहाल वनप्लस ने फोन के प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन और बैटरी से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है. उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी सभी फीचर्स और कीमत का खुलासा करेगी. बजट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए वनप्लस N6 एक दिलचस्प फोन साबित हो सकता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj