Entertainment

90 की टॉप एक्ट्रेस, बॉबी देओल संग चला 5 साल अफेयर, गोविंदा संग जुड़ा नाम, अरबपति पति को ठुकराकर लौट आई थी भारत

Last Updated:June 18, 2026, 23:45 IST

एक्ट्रेस की गोविंदा के साथ ऑन-स्क्रीन जोड़ी काफी हिट रही. उन्होंने निजी जिंदगी में बॉबी देओल को 5 साल डेट किया था, मगर पहचान खोने के डर से रिश्ता खत्म कर लिया. उन्होंने यूके के अरबपति ऋषि सेठिया से शादी की, लेकिन दबाव के चलते शादी जल्द ही टूट गई. वे भारत लौट आईं. उन्होंने साल 2011 में एक्टर से शादी की और एक बेटी गोद ली.

नई दिल्ली: 80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी ही दिलचस्प है. वे कभी हांगकांग में रहती थीं. वे जब भारत आईं, तो उनका फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन किस्मत उन्हें सिनेमा की दुनिया में ले आई.

बॉलीवुड में कदम रखते ही गोविंदा के साथ उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही. दोनों की जोड़ी उस दौर की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शुमार हो गई. हालांकि, उनके अफेयर की अफवाहें भी खूब उड़ीं, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे. हम मशहूर हीरोइन नीलम कोठारी की बात कर रहे हैं.

नीलम कोठारी की जिंदगी में बॉबी देओल की एंट्री हुई और 90 के दशक में दोनों की जोड़ी खूब चर्चा में रही. करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नीलम ने खुद इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. उन्हें डर था कि एक स्टार वाइफ बनकर वे कहीं अपनी पहचान न खो दें.

Add as Preferred Source on Google

बॉबी से अलग होने के बाद नीलम ने यूके के एक बड़े बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी कर ली और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया. ऋषि सेठिया का परिवार करीब 65000 करोड़ रुपये के बिजनेस साम्राज्य का मालिक था. नीलम अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए विदेश शिफ्ट हो गईं.

शादी के कुछ समय बाद ही नीलम को वहां अकेलापन और घुटन महसूस होने लगी. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विदेश जाने के बाद उन पर अपनी पहचान बदलने का दबाव बनाया गया था. उनसे उम्मीद की जाती थी कि वे अपनी स्टार वाली इमेज को पूरी तरह भूल जाएं.

नीलम के लिए अपनी असली पहचान और आजादी को खोना बेहद दर्दनाक था, जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर पाईं. आखिरकार, उन्होंने इस बेमेल शादी को खत्म करने का फैसला लिया और ऋषि सेठिया से तलाक लेकर वापस अपने देश भारत लौट आईं.

भारत लौटने के बाद नीलम की जिंदगी में दोबारा प्यार की बहार आई, जब उनकी मुलाकात टीवी और फिल्म एक्टर समीर सोनी से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. उन्होंने कई सालों तक एक-दूसरे को समझने के बाद साल 2011 में शादी कर ली.

शादी के बाद इस कपल ने एक प्यारी सी बेटी आहना को गोद लिया, जिससे नीलम की जिंदगी पूरी हो गई. हाल में नीलम ने बताया कि उनकी बेटी को उनकी पहली शादी और तलाक के बारे में गूगल सर्च के जरिए पता चला था, जिसे जानकर वे हैरान रह गई थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj