Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया से पहले इस मैच पर टिकी है भारत की किस्मत, मिताली राज ने दी उलटफेर की चेतावनी?

होमखेलक्रिकेट
AUS से पहले इस मैच पर टिकी है भारत की किस्मत, मिताली ने किया उलटफेर का इशारा
Last Updated:June 19, 2026, 20:08 IST
Mitali Raj Women T2O World Cup 2026: पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराने के बाद महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के हौंसले सातवें आसमां पर हैं. अब लीग राउंड में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से टक्कर बाकी है. बांग्लादेश को हराना तो फिर भी आसान है, लेकिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की चुनौती कम नहीं होगी.भारतीय महिला क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान मिताली राज से जब पूछा गया कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन कड़ी टक्कर देगा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. मिताली का कहना है कि छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा अहम मुकाबला साउथ अफ्रीका वाला होगा. मिताली राज ने ये बात न्यूज18 हिंदी से एक्सक्लूजिव बातचीत में कही.
21 जून को साउथ अफ्रीका, 30 जून को ऑस्ट्रेलिया से मैचदरअसल, इंग्लैंड में जारी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपने दोनों मैच जीतकर ग्रुप ए में टॉप पर है. अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में घूम रही भारतीय टीम को अब लीग राउंड में 21 जून को साउथ अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 30 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. टी-20 वर्ल्ड कप एक्सपर्ट मिताली राज ने JioStar मीडिया डे पर बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा बड़ी लड़ाई साउथ अफ्रीका से होनी है. पिछले दो वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच रही साउथ अफ्रीका को 2023 में ऑस्ट्रेलिया और 2024 में न्यूजीलैंड ने ट्रॉफी से दूर कर दिया था. मिताली राज की माने तो:
दोनों में कोई भी टीम मुश्किल नहीं है. भारतीय टीम दोनों की हराने के इरादे से ही उतरेगी. माइंडसेट तो यही होना चाहिए, लेकिन वो कहता है न पहला मैच अहम होता है. रविवार को हम पहले साउथ अफ्रीका से खेल रहे हैं तो पहले इसे जीतना चाहिए. वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की शुरुआत कभी भी अच्छी नहीं होती है, लेकिन बाद में उनकी टीम पलटवार करती है. अगर हम ये मैच जीतते हैं तो हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तैयारी के लिए पर्याप्त समय होगा.
न्यूज18 से मिताली राज की बातचीत
ग्रुप A में टॉप पर चल रही है भारतीय टीमभारतीय महिला टीम अपने ग्रुप बी में पाकिस्तान को 64 रन तो नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर टॉप पर है. युवा ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकीं हैं. उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. 24 वर्षीय रावत को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. वह महिला प्रीमियर लीग के दो सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए छह मैच खेल चुकी हैं. आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच 21 जून को JioHotstar और Star Sports Network पर लाइव देख सकते हैं.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



