Entertainment

‘ब्रह्मकमलम’ का रहस्य, खूंखार नाग की पहरेदारी और छुपा खजाना, ‘नागाबंधम’ के ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Last Updated:June 20, 2026, 17:08 IST


मिथोलॉजी, रहस्य और दमदार एक्शन से भरपूर पैन इंडिया फिल्म नागाबंधम का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 3 मिनट 19 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में रहस्यमयी नाग, छुपे हुए खजाने, पौराणिक कहानियों और शानदार विजुअल्स की झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर ने रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

ख़बरें फटाफट

 'नागाबंधम' के ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, ब्रह्मकमलम का रहस्यZoomफैंस की एक्साइटमेंट हो जाएगी दोगुनी

नई दिल्ली. पैन इंडिया फिल्म नागाबंधम का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट के दौरान फिल्म के कलाकारों और मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च किया. इस मौके पर विराट कर्णा, नभा नटेश, दक्षा नागरकर, ऋषभ साहनी, महेश मांजरेकर, गणेश आचार्य, निर्देशक अभिषेक नामा और निर्माता निशिता नागिरेड्डी व किशोर अन्नापुरेड्डी मौजूद रहे.

‘नागाबंधम’ का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. करीब 3 मिनट 19 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी नगर से होती है, जहां एक धर्मगुरु एक दुर्लभ और रहस्यमयी फूल का जिक्र करता है.

दिल जीत लेगा ट्रेलर

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि ‘ब्रह्मकमलम’ नाम सामने आता है और कहानी धीरे-धीरे रहस्य से भरपूर दुनिया में प्रवेश करती है. ट्रेलर में एक रहस्यमयी नाग इस पवित्र ब्रह्मकमलम की रक्षा करता नजर आता है, जो पूरी कहानी को और दिलचस्प बना देता है. ट्रेलर आगे बढ़ने के साथ-साथ और रोमांचक होता जाता है. इसमें एक अघोरी की झलक, कई सर्पों के दृश्य और एक युवा का रहस्यमयी सपने से जागना दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाता है. वहीं सेना, पुजारियों, राजाओं और छुपे हुए खजानों से जुड़े दृश्य फिल्म के भव्य कैनवास की झलक दिखाते हैं.

दर्शकों के जहन में सवाल उठाएगा ट्रेलर

महेश मांजरेकर अपने पुजारी वाले किरदार में काफी दमदार नजर आ रहे हैं. इसके अलावा भगवान शिव से प्रेरित कुछ दिव्य सीन ट्रेलर को पौराणिक और आध्यात्मिक रंग भी देते हैं. फिल्म के विजुअल्स बड़े स्तर पर तैयार किए गए हैं, जो इसे एक ग्रैंड सिनेमाई अनुभव बनाते हैं. ट्रेलर का आखिरी हिस्सा कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और फैन मोमेंट्स से भरपूर है. यही वजह है कि ट्रेलर खत्म होने के बाद भी दर्शकों के मन में कई सवाल और उत्सुकता बनी रहती है. पहली झलक देखकर कहा जा सकता है कि नागाबंधम इस साल की बड़ी मिथोलॉजिकल एक्शन-एडवेंचर फिल्मों में शामिल हो सकती है.

बता दें कि फिल्म के निर्माता निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी का कहना है कि नागाबंधम उनके लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है. उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही उनकी कोशिश मिथोलॉजी और रहस्य से जुड़ी कहानी को बड़े और भव्य स्तर पर पेश करने की रही है. फिल्म के हर पहलू पर बारीकी से काम किया गया है ताकि दर्शकों को एक शानदार विजुअल और भावनात्मक अनुभव मिल सके. वहीं निर्देशक अभिषेक नामा का कहना है कि नागाबंधम दर्शकों को रहस्य, रोमांच और भावनाओं से भरी एक नई दुनिया में ले जाएगी. उनके मुताबिक ट्रेलर सिर्फ फिल्म की एक छोटी सी झलक है और पूरी फिल्म में अभी कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj