India’s Got Latent Season 2: समय रैना ने आलिया को किया रोस्ट, उड़ाया कान्स अपीयरेंस और ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने का मजाक

Last Updated:June 21, 2026, 07:47 IST
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों एक्ट्रेस समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ के पहले एपिसोड में पहुंचे. इस दौरान आलिया और समय के बीच खूब हंसी मजाक हुआ. समय ने बातचीत में आलिया के कान्स और ‘जिगरा’ फ्लॉप होने का मजाक उड़ाया.
ख़बरें फटाफट
समय रैना ने आलिया भट्ट की फ्लॉप फिल्म पर कमेंट किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
मुंबई. India’s Got Latent Season 2: समय रैना का बहुत पॉपुलर कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ सीजन 2 के साथ वापिस आ गया है. यह शो नेटफ्लिक्स और समय के यूट्यूब चैनल पर एक साथ ऑन एयर हुआ. इसका पहला एपिसोड 12 घंटे पहले ही ऑन एयर हुआ और 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पहले एपिसोड की गेस्ट बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और शरवरी वाघ रहीं. दोनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली स्पाई एक्शन फिल्म ‘Alpha’ के प्रमोशन के लिए शो में आई थीं.
समय रैना ने आलिया भट्ट से हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान अपने खास अंदाज़ में मज़ाक किया और आलिया भट्ट की फ़िल्म ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने पर कमेंट किया. समय के इस कमेंट से आलिया खुद भी हंस पड़ी और कहा कि किसी ने तो जिगरा देखी. दरअसल, समय ने ‘जिगरा’ के बॉक्स-ऑफ़िस पर खराब परफॉर्मेंस का मजाक उड़ाया.
समय रैना ने कहा, “आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप यहां आई हैं.” इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “हां, मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है.” फिर समय ने मज़ाक में कहा, “मैंने भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा किया था.” आलिया भट्ट और पूरी ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गई.
समय रैना ने खुद को बताया रणबीर कपूर का फैन
आलिया भट्ट ने फिर समय रैना से कहा, “कम से कम तुमने फ़िल्म तो देखी, मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए धन्यवाद.” बात यहीं नहीं रुकी. समय ने आगे कहा, “लेकिन सच कहूं तो, आलिया जी, मैं आपके बगल में बैठकर बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फ़ैन हूं…” वह एक पल के लिए रुके और फिर बोले, “आपके पति (रणबीर कपूर) का. बेशक, आपका भी.”
समय रैना ने आलिया भट्ट के कान्स अपीयरेंस का उड़ाया मजाक
बातचीत के दौरान, समय रैना ने अपने शो और आलिया के कान्स अपीयरेंस पर तंज कसते हुए यह भी कहा, “कहां कान्स, कहां ‘लैटेंट’., लेकिन यहां, कैमरा आप पर है.” आलिया ने जवाब दिया, “नहीं, नहीं. समय, सच कहूं तो, मुझे लगता है कि हम सभी पूरी क्लैरिटी से यह कह सकते हैं और उन सभी हंसी-मज़ाक के लिए बहुत आभारी हो सकते हैं जो हमें कपिल शर्मा की वजह से मिले हैं.” बता दें, सोशल मीडिया पर कान (Cannes) फिल्म फेस्टिवल में आलिया के अपीयरेंस के कई क्लिप्स सामने आने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. जब वह पोज दे रही थीं, तब कैमरामेन ने कैमरे का फोकस उनपर से हटा दिया था. समय ने इसलिए कहा कि यहां कैमरा उनपर ही है.
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra



