Rajasthan

नक्की झील किनारे सीएम ने किया योग, धोरों से लेकर जिला मुख्यालयों तक योगमय हुआ राजस्थान

International Yoga Day 2026: 21 जून 2026 यानी आज पूरे राजस्थान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. “करो योग रहो निरोग” के संकल्प के साथ प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू शंखनाद की गूंज से सराबोर हो उठा, जहां मुख्यमंत्री ने खुद नक्की झील के किनारे योग कर प्रदेशवासियों को निरोगी रहने का संदेश दिया. माउंट आबू से लेकर जैसलमेर के धोरों तक, पूरा प्रदेश आज योगमय नजर आया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सिरोही जिले के प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल माउंट आबू में विशेष उत्साह देखा गया. सुबह की ठंडी वादियों में शंखनाद की पवित्र गूंज के साथ योग कार्यक्रम की शुरुआत हुई. प्रदेश के मुख्यमंत्री (सीएम) ने ऐतिहासिक नक्की झील के खूबसूरत किनारे पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और उपस्थित जनसैलाब के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए. नक्की झील के शांत पानी और अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच मुख्यमंत्री का यह योगाभ्यास आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, जिसने राजस्थान में स्वास्थ्य और योग पर्यटन को एक नया संदेश दिया है.

जयपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जवाहर सर्किल पर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे हैं. उनके साथ ही बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी योग करने के लिए वहां एकत्र हुए हैं, जिसके बाद अब जवाहर सर्किल पर योग सेशन शुरू हो चुका है.

सीकर में योग दिवस की धूम, पुलिस लाइन मैदान में कलेक्टर-SP समेत सैकड़ों लोगों ने किया योग

सीकर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने शामिल होकर योगासन किए. इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक भी मौजूद रहे और उन्होंने खुद योग क्रियाएं कीं. कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग का महत्व समझाते हुए स्वस्थ रहने के लिए इसे जीवन में जरूरी बताया. जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी ब्लॉक में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर योग किया, जिसके तहत जिले के फतेहपुर में विधायक हाकम अली सहित कई जनप्रतिनिधि भी योग क्रिया में शामिल हुए.

अजमेर और दौसा में उमड़ा जनसैलाब, मतदान के लिए भी किया जागरूकअजमेर के पुलिस लाइन में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं अजमेर दक्षिण में विधायक अनीता भदेल के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया. इस दौरान जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे. योग सत्र के दौरान स्वस्थ रहने और मानसिक शांति के लिए योग की महत्ता बताई गई, साथ ही लोगों को योग के साथ-साथ मतदान के प्रति भी जागरूक किया गया.

उधर दौसा के मान क्लब मैदान में जिला स्तरीय आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी सचिव पीसी किशन और जिला कलेक्टर सौम्या झा ने दीप प्रज्वलन कर की. इसके बाद मैदान में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक साथ सामूहिक योग किया.

पाली के लाखोटिया उद्यान में उमड़ा जनसैलाब, मंत्रियों की मौजूदगी में गूंजा नारापाली जिले में विश्व योग दिवस के अवसर पर मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्रसिद्ध लाखोटिया उद्यान में किया गया. यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार के यूडीएच और जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ. “करो योग रहो निरोग” के बुलंद संदेश के साथ यहां उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. इस गरिमामय योग कार्यक्रम में पाली जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, एसपी मोनिका सेन समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

बूंदी, करौली और पाली में मंत्रियों की मौजूदगी में गूंजा ‘करो योग रहो निरोग’ का नाराबूंदी के खेल संकुल में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास हुआ. इसमें प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, प्रभारी सचिव रुक्मणि रिययार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की.

करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच, कार्यक्रम प्रभारी बृजलाल डिकोलिया, करौली विधायक दर्शन सिंह, सपोटरा विधायक हंसराज, पूर्व विधायक राजकुमारी, जिला कलेक्टर अक्षय कुमार और एसपी लोकेश सोनवाल ने आम जनता के साथ योगाभ्यास किया.

पाली के प्रसिद्ध लाखोटिया उद्यान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री और प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के आतिथ्य में योग संपन्न हुआ. इस मौके पर जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी और एसपी मोनिका सेन समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

जैसलमेर के धोरों पर योग और बारां में आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने का अद्भुत प्रदर्शनमरुस्थलीय और सरहदी जिले जैसलमेर में योग दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. सरहद से सटे मिठडाऊ गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने रेगिस्तान के रेतीले धोरों पर एक साथ सामूहिक योग कर अनूठी तस्वीर पेश की.

बारां जिले में जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया. जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से विशेष प्रस्तुति दी गई. संस्था द्वारा “ब्राइटर माइंड” का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ने की अद्भुत क्षमता दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj