टी20 में वैभव सूर्यवंशी से भी खतरनाक बैटिंग कर गया ये खिलाड़ी, मेजर लीग क्रिकेट में 155 रनों की पारी से मचाई तबाही

होमखेलक्रिकेट
टी20 में वैभव से भी खतरनाक बैटिंग कर गया ये खिलाड़ी, 155 रन बनाकर मचाई तबाही
Last Updated:June 21, 2026, 08:18 IST
Mitchell Owen explosive batting: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के 5वें मैच में वाशिंगटन फ्रीडम के मिचेल ओवेन में अपनी विस्फोटक बैटिंग से तबाही मचा दी. मिचेल ने इस मैच में एमआई न्यू यॉर्क के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 155 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 छक्के और 11 चौके भी लगाए.मिचेल ओवेन ने खेली 155 रनों की तूफानी पारी
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल ओवेन ने अपनी तूफानी बैटिंग से सनसनी मचा दी है. वाशिंगटन फ्रीडम के लिए खेलने वाले मिचेल ओवेन ने टूर्नामेंट के 5वें मैच में एमआई न्यू यॉर्क के खिलाफ 155 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में ओवेन ने 68 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 छक्के और 11 चौके भी लगाए. टी20 करियर में अब मिचेल ओवेन की ये सबसे बड़ी पारी भी हो गई है.
मिचेल ओवेन की इस दमदार शतकीय पारी के कारण वाशिंगटन की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट गंवाकर 245 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. अपनी इस पारी में ओवेन ने एमआई के किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ा. एमआई ने इस मुकाबले में कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें सबसे ज्यादा पिटाई न्यूजीलैंड के दिग्गज ट्रेंट बोल्ट की हुई. ट्रेंट बोल्ट ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 50 लुटा दिए और उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिल पाया.
मिचेल के इर्ग-गिर्द रही वाशिंगटन की पूरी पारी
एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ मुकाबले में वाशिंगटन की पारी की बात करें तो वह मिचेल ओवेन के इर्द-गिर्द रही. मिचेल ओवेन के अलावा टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने पारी की शुरुआत करते हुए 21 गेंद में 4 चौके की मदद से 27 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मार्क चैपमैन ने 12 गेंद में 23 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इन तीनों के अलावा और कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाई.
न्यूयॉर्क की गेंदबाजी रही पूरी तरह साधारण
वाशिंगटन के खिलाफ न्यूयॉर्क की गेंदबाजी बिल्कुल ही साधारण रही. ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी गेंदबाज भी रनगति को नहीं रोक पाए. विकेट की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट के अलावा मुकाबले में कॉर्बिन बॉस, रोमारियो शेफर्ड, कोरी एंडरसन और रुशील उगरकर को एक-एक सफलता हासिल हुई. टीम के लिए लगभग सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाने का काम किया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



